- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारों के लिए प्रतिबद्ध ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के प्रदेश कार्यकारिणी में आलोक कुमार चंदा को ‘प्रदेश अनुशासन समिति’ के प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की गई. यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने प्रदेश प्रबंधसमिति की सहमति से की
छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारों के लिए प्रतिबद्ध ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के प्रदेश कार्यकारिणी में आलोक कुमार चंदा को ‘प्रदेश अनुशासन समिति’ के प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की गई. यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने प्रदेश प्रबंधसमिति की सहमति से की

• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर [छत्तीसगढ़]
लोकशिक्षण-लोकजागरण एवं विचार की मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक मंडल के सदस्य और प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति के संस्थापक सदस्य व सचिव और विगत 19 वर्षों से पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध आलोक कुमार चंदा को पत्रकारों का मजबूत संगठन ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ का प्रदेश अनुशासन समिति के प्रदेश प्रभारी का दायित्व दिया गया है.
इनकी इस नियुक्ति से प्रदेश में अनुशासन समिति बनी रहेगी.
‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस प्रस्ताव को प्रदेश कमेटी में रखा और प्रदेश के सभी कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को पारित किया. फिर इनकी नियुक्ति की गई.
आलोक कुमार चंदा की इस नियुक्ति पर ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ ने बधाई देते हुए कहा कि इनके अनुभव से निश्चित ही अनुशासन व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा संगठन को नई मजबूती और गरिमा प्राप्त होगी.
‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महासचिव निहारिका श्रीवास्तव और दुर्ग जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि-
आप {आलोक कुमार चंदा} संगठन की मर्यादा, एकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)