- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- रायपुर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने रचा इतिहास, मात्र 5 दिनों में हासिल किया सुपर रैंडोन्यूर का प्रतिष्ठित खिताब, बने छत्तीसगढ़ के पहले सुपर रैंडोन्यूर
रायपुर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने रचा इतिहास, मात्र 5 दिनों में हासिल किया सुपर रैंडोन्यूर का प्रतिष्ठित खिताब, बने छत्तीसगढ़ के पहले सुपर रैंडोन्यूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने एक बार फिर अपनी असाधारण सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए मात्र 5 दिनों में सुपर रैंडोन्यूर (Super Randonneur – SR) का प्रतिष्ठित खिताब अर्जित कर इतिहास रच दिया है। वे छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट बन गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि लगातार पाँच दिनों में हासिल की।
9 फरवरी को 200 किमी 8 घंटे 58 मिनट में,
10 फरवरी को 300 किमी 13 घंटे 45 मिनट में तथा
11 फरवरी को 400 किमी 17 घंटे 40 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी की।
गौरतलब है कि इससे पूर्व सुरेश दुआ ने वर्ष 2025 में यही ब्रेवेट श्रृंखला 6 दिनों में पूरी की थी। अब तक वे कुल 12 बार सुपर रैंडोन्यूर का खिताब अपने नाम कर चुके हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन को दर्शाता है।
वर्तमान में सुरेश दुआ एनआईटी रायपुर में कार्यरत हैं तथा टूर दे रायपुर साइकिलिंग क्लब के सक्रिय सदस्य भी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साइकिलिंग समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)