सिर्फ 12वीं पास और वेतन 26,000 हजार; रायपुर में होने जा रहा है कुछ खास, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Jobs in Raipur for 12th pass : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 20 फरवरी से 24 फरवरी तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड, चतुर्थ तल, मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां सहभागिता करेंगी। टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा तथा पदस्थापना रायपुर में होगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारी ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे इस प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)