- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [रायपुर] की उभरती हुई कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव को नेपाल की साहित्यिक संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन’ से मिला ‘मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि’ सम्मान
छत्तीसगढ़ [रायपुर] की उभरती हुई कवयित्री अर्चना श्रीवास्तव को नेपाल की साहित्यिक संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन’ से मिला ‘मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि’ सम्मान

👉 • अर्चना श्रीवास्तव को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए ‘शब्द’ प्रशस्ति पत्र सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके पूर्व भी अर्चना जी को अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुका है.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द’. ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन’ समारोह का उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश-विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना होता है.
‘शब्द’ के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने सम्मान समारोह के बारे में कहा कि-
प्रतिवर्ष यह सम्मान पांच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ तथा ‘मातृभाषा गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाता है. सम्मान का उद्देश्य है प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर नव ऊर्जा का संचार करना है.

अर्चना श्रीवास्तव की कविताएं समाज को दिशा देती है. उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)