• breaking
  • Chhattisgarh
  • GYAN, GATI और SANKALP: विष्णुदेव साय सरकार का ऐतिहासिक बजट 2026-27

GYAN, GATI और SANKALP: विष्णुदेव साय सरकार का ऐतिहासिक बजट 2026-27

3 months ago
323

रायपुर। वित्त मंत्री का विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने प्रदेश की माटी का तिलक लगाकर पहुँचना, छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लेकर विधानसभा की ओर प्रस्थान करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की धरती के प्रति उनकी श्रद्धा, उत्तरदायित्व और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट भाषण की शुरुआत भी इन पंक्तियों से की थी। “ना चंदन से ना कुमकुम से
श्रृंगार करा कर आया हूँ…
मैं अपने छत्तीसगढ़ की माटी का
तिलक लगा कर आया हूँ।” उनकी यह कविता सिर्फ़ एक भावनात्मक अभिव्यक्ति नहीं थी बल्कि छत्तीसगढ़ की साय करकार की उस दृष्टि का परिचायक भी है जिसमें विकास और संस्कृति साथ-साथ चलते हैं।

इस ऐतिहासिक बजट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता का बड़ा योगदान है। उनके नेतृत्व में प्रस्तुत यह तीसरा बजट सिर्फ़ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” की दिशा में ठोस कदम है।

विष्णुदेव साय का SANKALP: नीति से परिणाम तक

प्रदेश के वित्त मंत्री ने इस वर्ष के बजट को “SANKALP” थीम पर आधारित बताया। पिछले दो वर्षों में GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और GATI (Good Governance, Accelerating Infrastructure, Technology, Industrial Growth) के माध्यम से छत्तीसगढ़ में विकास की आधारशिला रखी गई थी।

इस बजट में SANKALP का अर्थ इरादा तो है ही साथ ही उसे जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता भी है क्योंकि राज्य की साय सरकार में नीतियों को मूर्त रूप देने की परम्परा है।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने लिया 1.72 लाख करोड़ रुपए के विकास बड़ा संकल्प

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय जहाँ बजट मात्र 4,944 करोड़ था वहीं वर्ष 2026-27 में बजट आकार 35 गुना बढ़कर 1,72,000 करोड़ रुपये हो गया है। बजट की राशि में यह बढ़त केवल आँकड़ों का छलांग नहीं बल्कि राज्य के आर्थिक आत्मविश्वास की कहानी है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 7,09,553 करोड़ रुपए अनुमानित है, जबकि वित्तीय घाटा FRBM के 3% मानक के भीतर रखा गया है।

यह इस बात का संकेत है कि राज्य में विकास और वित्तीय अनुशासन साथ-साथ चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह विशेषता रही है कि वे विकास को संतुलन के साथ आगे गति देते हैं। इस बजट में जहां एक ओर पूंजीगत व्यय 26,500 करोड़ रखकर अधोसंरचना पर बल दिया गया है वहीं दूसरी तरफ़ सामाजिक योजनाओं के लिए पर्याप्त राजस्व व्यय सुनिश्चित किया गया है।

बिलासपुर का होगा महानगरों की तर्ज पर विकास

इस बजट में न्यायधानी बिलासपुर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बिलासपुर के राजीव गांधी चौक से सीपत चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण, मेलनाडीह से मस्तूरी तक सड़क निर्माण, उसलापुर से अमेरी अंडरब्रिज तक मार्ग का निर्माण, चकरभाठा से धमनी पहुँच मार्ग का निर्माण।ये सभी परियोजनाएँ बिलासपुर शहर को महानगरों की श्रेणी में खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

न्यायधानी बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास, CG VAYU योजना के तहत उड़ानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा साथ ही बिलासपुर के कोनी में 115 करोड़ की लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी ये दोनों बिलासपुर में स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक निवेश हैं।

बजट 2026-27 बना किसान समृद्धि का आधार

कृषक उन्नति योजना के लिए बजट में 10,000 करोड़ का प्रावधान यह स्पष्ट करता है कि राज्य के अन्नदाता सरकार की प्राथमिकता हैं। ब्याज मुक्त ऋण, विद्युत पंपों के लिए मुफ्त बिजली, फसल बीमा, डेयरी विकास बजट में साय सरकार की ये पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।

कृषि विश्वविद्यालय और उद्यानिकी विश्वविद्यालय के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान, वाटरशेड प्रबंधन और बागवानी मिशन के लिए व्यवस्था इस बात का संकेत है कि खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाया जाएगा। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की समस्याओं को निकट से समझते हैं। यही कारण है कि उनका बजट किसान-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूती देने वाला है।

नारी सशक्तिकरण: महतारी गौरव वर्ष

महतारी वंदन योजना के लिए साय सरकार के द्वारा बजट में 8,200 करोड़ रुपए का प्रावधान महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है।रानी दुर्गावती योजना के तहत बालिका को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1.5 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीयन में 50% छूट भी केवल राहत नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का संकेत है।

लखपति दीदी भ्रमण योजना के माध्यम से सफल महिला उद्यमियों का exposure visit यह दर्शाने वाला है कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में देखना चाहती है।

राज्य के युवाओं की रोजगार से नेतृत्व तक आरम्भ होगी नई यात्रा

CG ACE योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, मेगा परीक्षा केंद्र, नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग के माध्यम से युवा शक्ति को दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री AI मिशन और NIPUN मिशन भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया हैं। AI आधारित स्टार्टअप, तकनीकी कौशल, डिजिटल अधोसंरचना ये सभी छत्तीसगढ़ को नई औद्योगिक क्रांति से जोड़ने वाले साबित होंगे।

बस्तर और सरगुजा में जुड़ रहा विकास का नया अध्याय

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शिक्षा के केंद्र में बदलने वाली ऐतिहासिक पहल है।इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण, बस सेवा, अतिरिक्त पोषण सहायता, बस्तर फाइटर्स के पद यह सभी विकास और सुरक्षा दोनों को साथ लेकर चलने की रणनीति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकास को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखते बल्कि वे उसे दूरस्थ अंचलों तक पहुँचाते हैं उनके इस दृष्टिकोण की चहुं ओर सराहना होती है।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को दी जा रही प्राथमिकता

यह बजट समावेशी समाज की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है।इसमें 1,500 करोड़ की आयुष्मान योजना, 2,000 करोड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कार्डियक इंस्टीट्यूट यह सभी प्रयास स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने वाला है। बजट में सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना, तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड के व्यवस्था की भी सराहना की जा रही है।

अधोसंरचना और उद्योग से बन रहा छत्तीसगढ़ औद्योगिक हब

यह छत्तीसगढ़ को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी हैं। जिसमें 9,451 करोड़ रुपए,लोक निर्माण के लिए, 3,500 करोड़ रुपए जल संसाधन के लिए, 23 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण, 750 करोड़ रुपए पूंजी निवेश सब्सिडी शामिल है।लैंड बैंक विकास योजना और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 के साथ बजट में निवेश और रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है।

संस्कृति, पर्यटन और पहचान

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री आस्था पथ योजना के तहत कुदरगढ़, रतनपुर, डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा जैसे शक्तिपीठों के दर्शन के लिए रखा गया विशेष प्रावधान राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। सिरपुर विकास योजना, जनजातीय सुर-गुड़ी स्टूडियो से राज्य की साय सरकार की उस मानसिकता प्रदर्शन होता है जिसके तहत वो विकास के साथ संस्कृति को भी सहेज रही है। संक्षेप में बजट 2026-27 को छत्तीसगढ़ की आत्मा का विस्तार कहा जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह SANKALP बजट सरकार समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, अधोसंरचना निर्माण, मानव संसाधन विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को साथ लेकर चलने वाली है।

जब नेतृत्व में ईमानदारी हो, दृष्टि में स्पष्टता हो और संकल्प में मजबूती हो तब बजट एक आँकड़ा नहीं बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला बन जाता है। छत्तीसगढ़ आज विकास की जिस नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है इस यात्रा के अग्रदूत हैं राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत
breaking Chhattisgarh

म्यांमार में मचा मौत का ‘महातांडव’, विस्फोट में उड़ा 100 से ज्यादा घर, 55 लोगों की मौत

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर
breaking National

जून की शुरुआत के साथ बदले कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कार और UPI तक का सीधा असर आपकी जेब पर

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात
breaking Chhattisgarh

डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर मुख्यमंत्री साय ने दी प्रतिक्रिया, मामले की जांच के निर्देश देते हुए कही यह बात

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

कविता

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन