- Home
- Chhattisgarh
- होली मिलन और सरस काव्य गोष्ठी : ‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को होली मिलन समारोह एवं सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन
होली मिलन और सरस काव्य गोष्ठी : ‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को होली मिलन समारोह एवं सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘साहित्य सृजन परिषद्’ के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ ने बताया कि-
परिषद् द्वारा 28 फरवरी, 2026 [शनिवार] को अपराह्न 2.30 बजे राज राजेश्वरी मंदिर पावर हाउस मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह एवं सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है.

आयोजन के मुख्य अतिथि संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा एवं अध्यक्षता श्रमिक नेता व समाजसेवी पं. प्रभुनाथ मिश्र होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार सुशील यादव उपस्थित रहेंगे.
स्वागत उद्बोधन परिषद् के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ देंगे. मंच संचालन परिषद् की उपाध्यक्ष व कवयित्री नीता कम्बोज ‘शीरी’ करेंगी और आभार प्रदर्शन परिषद् के महासचिव एवं ओज के कवि ओमवीर करन करेंगे.
‘साहित्य सृजन परिषद्’ की उपाध्यक्ष एवं कवयित्री नीलम जायसवाल ने परिषद् के समस्त पदाधिकारी, सदस्य व भिलाई-दुर्ग के रचनाधर्मी को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि रचनाकार उपस्थित होकर कविता पाठ कर सकते हैं.
ये जानकारी डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)