- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल द्वारा प्रथम ऑल इंडिया पोस्टल पैरा गेम्स का शुभारंभ हुआ : दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में भारतीय डाक विभाग के इतिहास में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल रहा
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल द्वारा प्रथम ऑल इंडिया पोस्टल पैरा गेम्स का शुभारंभ हुआ : दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में भारतीय डाक विभाग के इतिहास में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल रहा

👉 • आयोजन के मुख्य अतिथि रहे हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी और मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल द्वारा आयोजित प्रथम ऑल इंडिया पोस्टल पैरा गेम्स 2025-26 का भव्य उद्घाटन आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 9.00 बजे द एम्पायरियन होटल एंड रिसॉर्ट्स, भिलाई, दुर्ग में संपन्न हुआ। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जो भारतीय डाक विभाग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है।

👉 • विशेष अतिथि रहे गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक [पैरो से पेंटिंगकर्ता] गोकरन पाटिल
इस आयोजन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न डाक परिमंडलों से आए डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी, माननीय कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग रहे। कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्यकर्ता (Chief Host) श्री अजय सिंह चौहान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल, रायपुर रहे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री गोकरन पाटिल, रिसाली, भिलाई, गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक (पैरों से पेंटिंग कर्ता) भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और समावेशन की भावना को भी प्रबल करते हैं। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की सहभागिता को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ श्री अजय सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल की समावेशी सोच और राष्ट्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन डाक विभाग के कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में निदेशक छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा “1st All India Postal Para Games 2025-26” पर 4 picture PostCard का भी विधिवत विमोचन किया गया, जो इस ऐतिहासिक आयोजन की स्मृति को संजोने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



उद्घाटन समारोह में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम खेल भावना, राष्ट्रीय एकता और दिव्यांग सशक्तिकरण के संदेश के साथ आगे बढ़ा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)