- Home
- Chhattisgarh
- ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ : समाज के प्रदेश संगठन की बैठक छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ : समाज के प्रदेश संगठन की बैठक छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न

👉 • बैठक में संगठनात्मक रूप से दुर्ग, बेमेतरा और अंबिकापुर जिला संगठन पर चर्चा हुई
• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर से दीपक मिश्रा
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ की बैठक रायपुर कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
प्रारंभ में भगवान श्रीश्री परशुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया.
इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया.

👉 • राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि- संगठन का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी ब्राह्मण को एक मंच पर लाना. संगठन मजबूत होगा तब हम ब्राह्मण ताकतवर होंगे.
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में निवासरत समस्त ब्राह्मण बंधुओं को संगठन से जोड़ना. इसके लिए हम घर-घर जाकर जनसंपर्क करें. ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ ब्राह्मणों की जनगणना स्वयं पूरे प्रदेश में करेगी.
अलग-अलग ब्राह्मण समाज विशेषकर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज, बंगाली, तेलगु, महाराष्ट्रीयन, तमिल, उत्कल, उत्तराचंल, मैथिली, राजस्थानी, गौंड ब्राह्मण, गुजराती, बुंदेलखंड, नर्मदा आंचलिक ब्राह्मण सहित सभी ब्राह्मण को एकत्रित कर ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ में शामिल करना है,.
इस अवसर पर ललित मिश्रा ने कहा कि-
ब्राह्मण सदेव देश एवं समाज हित की बात करता है. केंद्र सरकार से निवेदन करता है कि यूजीसी कानून वापस लें.
महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि-
प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन अपने-अपने जिलों में भगवान परशुरामजी की जयंती धूमधाम से मनाएं. शोभायात्रा और पूजा अर्चना करें.
बैठक में दुर्ग, बेमेतरा एवं अंबिकापुर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सांगठनिक नियुक्ति की गई. बेमेतरा जिला अध्यक्ष शिरीष शर्मा को जिला महासचिव आशीष तिवारी,दुर्ग संभाग महासचिव सूर्य प्रकाश शर्मा, सरगुजा संभाग महासचिव डॉ सुशील मिश्रा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष, डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष जेवरा,जिला उपाध्यक्ष ,देवकर, किशोर दुबे,विनायक धर दीवान, विशेष आमंत्रित सदस्य, संगठन सचिव अश्विनी तिवारी,कुसमी, प्रवीण शर्मा , देवसरा भिम्बोरी, युवा मंच अध्यक्ष पंडित कान्हा दुर्ग जिला महासचिव डॉ आलोक मिश्रा, युवा मंच प्रदेश प्रचार प्रसार सचिव राकेश शर्मा, भिलाई, , दुर्ग संभाग सचिव पुरुषोत्तम तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा डॉ एन के तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा शेष नारायण शर्मा, दुर्ग जिला सचिव राजा शर्मा, आशीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष दुर्ग योगेश कृष्ण तिवारी, जिला सचिव दुर्ग अजय शर्मा, एवं रायपुर शहर सचिव अंकित शर्मा, महिला मंच अध्यक्ष पूजा शर्मा, की नियुक्ति की गई.
बैठक का संचालन शिरीष शर्मा एवं आभार व्यक्त ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पांडे ने किया.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)