- Home
- Chhattisgarh
- साहित्य और संस्कृति के आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में मध्यप्रदेश [भोपाल] आमंत्रित : इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन ‘तुलसी मानस प्रतिष्ठान’ एवं ‘रामायण केंद्र’ भोपाल द्वारा 14-15 मार्च, 2026 को भोपाल में होगा
साहित्य और संस्कृति के आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में मध्यप्रदेश [भोपाल] आमंत्रित : इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन ‘तुलसी मानस प्रतिष्ठान’ एवं ‘रामायण केंद्र’ भोपाल द्वारा 14-15 मार्च, 2026 को भोपाल में होगा

👉 • डॉ. महेशचंद्र शर्मा ‘सामाजिक समरसता के आदर्श श्रीराम-वनवासी समाज’ के विशेष संदर्भ में शीर्षक शोध लेख व्याख्यान देंगे
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
साहित्य और संस्कृति के आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा को भोपाल में आयोजित होने वाले चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में आमन्त्रित किया गया है। आगामी 14-15 मार्च को होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं रामायण केन्द्र भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा देश-विदेश के अनेक सफल साहित्यिक और सांस्कृतिक भ्रमण कर चुके हैं. इस विश्व रामायण सम्मेलन में भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, नार्वे, जापान, मॉरीशस एवं श्रीलंका से भी रामकथा विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे.
विगत वर्ष 2025 को सम्पन्न तृतीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में भी डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में श्रीराम कथा-महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास’ के विशेष संदर्भ में शोध लेख की प्रस्तुति दी थी.
डॉ. महेशचंद्र शर्मा के द्वारा पढ़े गए व्याख्यान को सम्मेलन के शोध-पत्र संग्रह ‘मंगलायान’ में ससम्मान प्रकाशित भी किया गया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)