- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई : ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका प्रकाशन पर चर्चा और नए सदस्यों को समाज में जोड़ने का अभियान एवं होली मिलन 15 मार्च, 2026 को मनाने का निर्णय
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई : ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका प्रकाशन पर चर्चा और नए सदस्यों को समाज में जोड़ने का अभियान एवं होली मिलन 15 मार्च, 2026 को मनाने का निर्णय

👉 • ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ कार्यकारिणी की बैठक
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
बीते दिनों ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले कई कार्यक्रम पर चर्चा हुई. मुख्य रूप से समाज में नए सदस्यों को जोड़ने की पहल की गई. समाज के प्रमुख सदस्यों को कहा गया कि ‘विप्र’ लोग जो अभी तक सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें समाज से जोड़ा जाए.
बैठक की अध्यक्षता प्रभुनाथ मिश्र ने करते हुए कहा कि- समाज के द्वारा प्रतिवर्ष एक महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधियों एवं शादी योग्य युवक-यवतियों के सम्पूर्ण परिचय सहित पत्रिका ‘ब्रह्मप्रकाश’ का प्रकाशन किया जाता है. इस वर्ष भी पत्रिका का प्रकाशन किया जाना है. इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई. 15 मार्च, 2026 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी फूलों की होली खेली जाएगी.

👉 • बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में मुख्य रूप से प्रभुनाथ मिश्र, रामलखन मिश्र, दिनेश मिश्र, चंद्रशेखर पांडे, कैलाश पाठक, अखिलेश तिवारी, जेएन तिवारी, श्रीकांत द्विवेदी, सुभाषचंद्र तिवारी, एनपी मिश्रा, सुनील मिश्र, प्रदीप चंद्र पांडे, मनीष पांडे, नागेंद्र पांडे, रामविलास मिश्रा, विष्णु पाठक और संजय मिश्रा.
अंत में समाज के सक्रिय सदस्य रामदत्त पांडे और त्रिभुवन तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
संचालन ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के महासचिव रामलखन मिश्र ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)