- Home
- Chhattisgarh
- समभाव सामाजिक सेवा समिति : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में 12 मार्च को छत्तीसगढ़ अंचल की पांच ख्यातिप्राप्त विशिष्ठ महिला फूलबासन बाई यादव, बोन्या मुखर्जी, अश्विनी नागले, सुमन कन्नौजे और सुनीता पांडे को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया
समभाव सामाजिक सेवा समिति : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में 12 मार्च को छत्तीसगढ़ अंचल की पांच ख्यातिप्राप्त विशिष्ठ महिला फूलबासन बाई यादव, बोन्या मुखर्जी, अश्विनी नागले, सुमन कन्नौजे और सुनीता पांडे को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [जाविद हसन भाई जान] : ‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ के तत्वावधान में 12 मार्च, 2026 को भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया.

👉 • पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के साथ ‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ के प्रमुख पदाधिकारी
इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ अंचल की 5 ख्याति प्राप्त विशिष्ट महिलाओं में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव, संस्थापक :- माँ बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति, राजनांदगाँव, श्रीमती बोन्या मुखर्जी, जी एम प्रोजेक्ट, बी एस पी, श्रीमती अश्विनी नागले, अध्यक्षा :- महिला सहकारी बैंक सेक्टर 2 , भिलाई नगर . श्रीमती सुमन कन्नौजे , अध्यक्षा :- महिला चैम्बर भिलाई, श्रीमती सुनीता पांडे, रेडियोलॉजी ,जूनियर मैनेजर ,मेन हॉस्पिटल भिलाई नगर .को सम्मानित किया गया।

ये सभी महिला विभूतियाँ नारी उत्थान और समाज सेवा के लिए सदैव प्रयासरत रहती हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त श्रीमती फूलबासन बाई यादव अपनी संस्था के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके इस समर्पण और सेवाभाव ने कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं और नूतन आयाम स्थापित किये हैं । सभी महिलाएं नारी उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के कार्यों से निरंतर जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से किया गया ,फिर अतिथि महिलाओं का सम्मान समिति की महिलाओं एवं आमंत्रित महिलाओं द्वारा पुष्प गुच्छ, श्री फल ,फूल माला , साड़ी , शॉल और मिठाई पैकेट भेंट कर किया गया।
समभाव समाजिक सेवा समिति समाज कल्याण हेतु हमेशा अग्रणी रही है। जिसकी पुष्टि कार्यक्रम के संयोजक श्री पी.आर.नायडू जी ने की।
इस कार्यक्रम को गायन और संगीत से रोचक बनाने में श्री के एफ एंथोनी जी का विशेष योगदान रहा है । टी ब्रेक में सांबर बड़ा एवं चाय की भी व्यवस्था थी एवं उपस्थित प्रत्येक परिवार को मथुरा पेड़ा की पैकेट समिति की और से भेंट की गई ।
इस कार्यक्रम में उपस्थिति का आंकड़ा 100 के टारगेट को पार करते हुए लगभग 115 की रही । जिसका श्रेय आप सबको जाता है। सभी का समिति हृदय से शुक्रिया एवं आभार व्यक्त करती है ।
समिति के अध्यक्ष श्री पी के सिंह , संरक्षक श्री बिमान भट्टाचार्य जी एवं उपाध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा जी ने इस कार्यक्रम के सफलता पूर्ण आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पीआर नायडू एवं आभार व्यक्त समिति के मीडिया प्रभारी जाविद हसन भाईजान ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)