- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कला-सांस्कृतिक संस्था ‘गीत वितान कला केंद्र’ के तत्वावधान में वसंत उत्सव 22 मार्च को ‘स्वामी आत्मानंद उद्यान एवं खेल परिसर’ में : शांति निकेतन की परंपरा में रंगारंग प्रस्तुति एवं संगीत-नृत्य और चित्रकला का संगम
कला-सांस्कृतिक संस्था ‘गीत वितान कला केंद्र’ के तत्वावधान में वसंत उत्सव 22 मार्च को ‘स्वामी आत्मानंद उद्यान एवं खेल परिसर’ में : शांति निकेतन की परंपरा में रंगारंग प्रस्तुति एवं संगीत-नृत्य और चित्रकला का संगम

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
इस्पात नगरी की प्रतिष्ठित कला-सांस्कृतिक संस्था गीत वितान कला केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 22 मार्च 2026, रविवार को सुबह 9:30 बजे स्वामी आत्मानंद उद्यान एवं खेल परिसर, मरोदा सेक्टर भिलाई में आयोजित होगा। नगर पालिक निगम रिसाली-भिलाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शांति निकेतन (बोलपुर) की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप वसंत ऋतु पर आधारित संगीत, नृत्य एवं काव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें भिलाई के विभिन्न संगीतिक समूहों तथा गीत वितान के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रकृति के रंगों को कैनवास पर उकेरती चित्रकला प्रदर्शनी होगी, जो दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी।
‘गीत वितान कला केंद्र’ की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिन्हा ने इस आयोजन में कला प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है.
आप सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)