- Home
- Chhattisgarh
- ‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन : लब्धप्रतिष्ठत बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी की पांचवीं बांग्ला कविता संग्रह ‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन विगत दिनों कोलकाता में ‘एकालेर छिन्नपत्र’ की सदस्य पापड़ी दत्ता के निवास में संपादक तीर्थंकर सुमित ने किया
‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन : लब्धप्रतिष्ठत बांग्ला कवि पल्लव चटर्जी की पांचवीं बांग्ला कविता संग्रह ‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन विगत दिनों कोलकाता में ‘एकालेर छिन्नपत्र’ की सदस्य पापड़ी दत्ता के निवास में संपादक तीर्थंकर सुमित ने किया

👉 • कृतिकार पल्लव चटर्जी की पांचवीं बांग्ला भाषा में प्रकाशित कविता संग्रह ‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन करते हुए अतिथि [दाएं से] • तीर्थकर सुमित, मानस सरकार, विकास चक्रवर्ती सनत डे और अब्दुल गफ्फार
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के कोषाध्यक्ष एवं जनप्रिय कवि पल्लव चटर्जी की पांचवीं बांग्ला भाषा में प्रकाशित काव्य संग्रह ‘ध्वनिमत में जगत’ का विमोचन कवि की अनुपस्थिति में कोलकाता के हुगली जिले के ‘पाणडूया’ में ‘एकालेर छिन्नपत्र’ की सदस्य पापड़ी दत्ता के निवास में ‘एकालेर छिन्नपत्र’ के संपादक तीर्थंकर सुमित के करकमलों से विमोचित किया गया. इस अवसर पर कहानीकार मानस सरकार, कवि विकास चक्रवर्ती, सनत डे और अब्दुल गफ्फार उपस्थित थे.

उपस्थित सभी बांग्ला साहित्यकारों ने ‘ध्वनिमत में जगत’ की पुस्तक में प्रकाशित कविताओं को श्रेष्ठ बताते हुए पल्लव चटर्जी की रचनाओं के बारे में अपनी बात करते हुए बोले कि कवि की कविताओं में समाज को बदलने की राह दिखाती है.
‘आरंभ’ साहित्य समिति और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ ने इनकी पांचवीं कृति के प्रकाशन पर बधाई दी है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)