- Home
- Chhattisgarh
- संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं वादन प्रशिक्षण स्कूल ‘गीत वितान कला केंद्र’ मनाया 32वां वसंत उत्सव : शांति निकेतन पश्चिम बंगाल की परंपरा के अनुसार हुए कार्यक्रम
संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं वादन प्रशिक्षण स्कूल ‘गीत वितान कला केंद्र’ मनाया 32वां वसंत उत्सव : शांति निकेतन पश्चिम बंगाल की परंपरा के अनुसार हुए कार्यक्रम

👉 • 32वें वसंत उत्सव में अतिथि थे- नरेंद्र कुमार बंछोर, व्हीके मोहम्मद, वंश बहादुर सिंह, शक्ति चक्रवर्ती, शांतनु दास गुप्ता, डॉ. आरके सोणवने, मनोज ठाकरे, रजनी सिन्हा, केशव बंछोर
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘गीत वितान कला केंद्र’ के तत्वावधान द्वारा 32वां वसंत उत्सव शांति निकेतन की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद उद्यान मरोदा सेक्टर में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘गीत वितान कला केंद्र’ के मुख्य संरक्षक, सेफी के चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, व्हीके मोहम्मद, इंटक नेता वंश बहादुर सिंह, ‘कला-साहित्य अकादमी’ के अध्यक्ष शक्ति चक्रवर्ती, शांतनु दासगुप्ता, संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. आरके सोणवने, ‘सैल्यूट तिरंगा संगठन’ के अध्यक्ष मनोज ठाकरे एवं ‘गीत वितान कला केंद्र’ की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिन्हा द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
इस अवसर पर ‘रिसाली नगर पालिका निगम’ के सभापति केशव बंछोर को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर ‘वसंत वंदना-2026’ से सम्मानित किया गया.
स्वागत उद्बोधन नरेंद्र कुमार बंछोर ने दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शांति निकेतन पश्चिम बंगाल की परंपरा के अनुसार रवींद्र संगीत एवं नृत्य ‘ओरे गृहवासी खोल द्वार खोल…’ से की गई.

इस प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं ने गुलाल उड़ाते हुए पदयात्रा कर वातावरण को बसंती रंग में रंग दिया. इसके पश्चात वसंत ऋतु पर आधारित गीत, नृत्य एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए.

चित्रकला के विद्यार्थियों ने कैनवास पर प्रकृति के अलग-अलग रंगों को खूबसूरती से चित्रित कर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया.
वादन समूह ने गिटार, कीबोर्ड एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ‘माँ सरस्वती शारदे’ गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी.
हार्मोनियम पर संगत श्रीमती चंद्रा बनर्जी, तबले पर रुद्र प्रसन्न जेना, गिटार पर डेनिल कोसरिया, अमन बराडे एवं धैर्य हंस, बाँसुरी पर मनीष वर्मा तथा की बोर्ड पर हर्ष सोनटके ने सहयोग दिया.
कार्यक्रम में नृत्य व संगीत निर्देशन नृत्यमणि गुरु मिथुन दास का था.
मंच संचालन श्रीमती रचना श्रीवास्तव एवं माया बनर्जी ने किया.
काव्य पाठ सुपर्णा चक्रवर्ती एवं शीबेन हालदार द्वारा प्रस्तुत किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मित्रा, अस्मिता बनर्जी, सुब्रत विकास चौधरी, प्रेमचंद साहू, हर्षदेव साहू, पुरुषोत्तम, राजिल वर्मा, सौरव चक्रवर्ती, सुरेंद्र साहू एवं जयप्रकाश मिश्रा का विशेष सह योग रहा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)