- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- भारी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानें नई दरें
भारी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानें नई दरें

Petrol Diesel Prices India : वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती करने का एलान किया है।
अब कितनी रह गई एक्साइज ड्यूटी?
सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल का उत्पाद शुल्क घटकर अब मात्र ₹3 प्रति लीटर रह गया है और डीजल का उत्पाद शुल्क को पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है।
क्यों लेना पड़ा यह फैसला?
वर्तमान में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा गया है। ईरान द्वारा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (समुद्री मार्ग जहाँ से दुनिया का 20% तेल गुजरता है) की नाकाबंदी करने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $70 से उछलकर $122 प्रति बैरल तक पहुँच गई हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया के अन्य देशों (यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका) में तेल की कीमतें 20% से 50% तक बढ़ गई हैं। उनके अनुसार मोदी सरकार के पास दो विकल्प थे। पहला आम जनता पर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ डालना और दूसरा सरकार खुद आर्थिक नुकसान सहकर जनता को राहत दे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरा विकल्प चुना। सरकार ने अपने राजस्व का त्याग किया है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची तबाही का असर भारतीय नागरिकों की जेब पर न पड़े।
सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कमी से आम आदमी को सीधे तौर पर परिवहन खर्च में राहत मिलेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)