- Home
- Chhattisgarh
- संस्कार काव्य गोष्ठी के तत्वावधान में ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल लिखित ‘गाथा महाराणा प्रताप की’ कृति का लोकार्पण और काव्य गोष्ठी 27 मई को भिलाई निवास में
संस्कार काव्य गोष्ठी के तत्वावधान में ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल लिखित ‘गाथा महाराणा प्रताप की’ कृति का लोकार्पण और काव्य गोष्ठी 27 मई को भिलाई निवास में

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
‘महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट’ उदयपुर [राजस्थान] के अर्थ सहयोग से प्रकाशित ‘गाथा महाराणा प्रताप की’ ‘सोनपांडर’ छत्तीसगढ़ के कवि ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल ने समर्पित भाव से लिखा है. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की यह पुस्तक इनकी 485वीं जयंती के अवसर पर 29 मई 2025 को प्रकाशित हुई थी. इस पुस्तक का प्रकाशन पब्लिकेशन के प्रमुख लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की है.

उपनाम ‘भुवाल’ से प्रचलित ठाकुर दशरथ सिंह ग्राम- सोनपांडर, तहसील- साजा, जिला- बेमेतरा {छत्तीसगढ़} निवासी साहित्य लेखन में इनकी रुचि है. इनकी एक ग़ज़ल संग्रह ‘कभी सोचा ना था’ और छंदावली कृति ‘गाथा महाराणा प्रताप की’ के साथ-साथ अनेकों साझा संकलन में रचनाएं प्रकाशित हुई है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद साहित्य लेखन में निरंतर सक्रिय हैं.
भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में 27 मई, 2026 को संध्या 4.00 बजे से दो सत्रों में होने वाले आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे- संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा और अध्यक्षता करेंगे- वरिष्ठ साहित्यकार कवि बलदेव भारती. विशिष्ट अतिथि होंगे- दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष व बाल साहित्यकार बलदाऊराम साहू, समाजसेवी व साहित्यिक चिंतक लेखक कैलाश जैन बरमेचा और प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष कवि प्रदीप भट्टाचार्य. लोकार्पण सत्र का संचालन पत्रकार वीरेंद्र बहादुर सिंह करेंगे.
द्वितीय सत्र ‘आरंभ’ की महासचिव व शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ के संचालन में उपस्थित रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ होगा.
स्वागत एवं आभार ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल करेंगे.
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)