- Home
- Chhattisgarh
- समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई : शपथ ग्रहण समारोह एवं विराट कवि गोष्ठी 24 मई को दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव में
समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई : शपथ ग्रहण समारोह एवं विराट कवि गोष्ठी 24 मई को दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव में

• छत्तीसगढ़ आसपास
• राजनांदगांव
साहित्य, संस्कृति और समरसता के पावन संगम को साकार करने हेतु समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह एवं विराट कवि गोष्ठी का आयोजन 24 मई रविवार को प्रातः 11 बजे से सृजन संवाद त्रिवेणी परिसर, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाँव में किया जा रहा है।
यह विशेष आयोजन राजनांदगाँव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य, संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक आदरणीय डॉ. मुकेश व्यास ‘स्नेहिल’, गांधीनगर गुजरात की अध्यक्षता, पद्म श्री डाॅ. पुखराज बाफना , पद्म श्री फुलबासन यादव , सुशील कोठारी प्रधान संपादक दैनिक सबेरा संकेत , शैंकी बग्गा पार्षद नगर निगम राजनांदगाँव के अति विशिष्ट आतिथ्य तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी डाॅ.गजेन्द्र हरिहारनो”दीप ‘ लब्धप्रतिष्ठित साहित्य साधक, छंद गुरु,छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता व गीतकार, शिक्षा विद डोंगरगाँव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी ,हिन्दी व भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व संस्थान के संरक्षक सुनील दत्त मिश्रा बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह ऐतिहासिक अवसर पर समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत की छत्तीसगढ़ इकाई सहित राजनांदगाँव, बालोद, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नव मनोनीत पदाधिकारियों को विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारने वाले प्रतिष्ठित साहित्य ,कला व संस्कृति कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें मानवीय संवेदना और सामाजिक समरसता के भाव लिए हुए रचनाओं को सुनने का सुअवसर मिलेगा।
यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साहित्यिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी मंच बनेगा। कार्यक्रम में साहित्य जगत से जुड़े अनेक विद्वान, शिक्षक, समाजसेवी एवं युवा रचनाकारों की सहभागिता प्राप्त होगी।

‘समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत’ के प्रांतीय [छत्तीसगढ़ राज्य] अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ ने साहित्य प्रेमियों, कवियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कला एवं संस्कृति अनुरागियों से इस आयोजन में उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)