पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी शुक्रवार (5 जून) को गुजरात दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने सूरत के हजीरा में बनी लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स (Larsen & Toubro Armed Systems Complex) पहुंचे। यहां उन्होंने मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन को सामने खड़े होकर देखा और उसकी जानकारी ली। लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी किया।
बता दें कि बता दें कि L&T कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है। यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, जोड़े और परीक्षण किए जाते हैं।
सूरत जिले के हजीरा में औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम मोदी सूरत में करीब 18,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। गुजरात में ही पीएम मोदी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन भी करेंगे। सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के कारण कार्यकर्ता साइकिल और ई-व्हीकल से पहुंचे
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाई गईं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
