- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता
देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता

US-ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल खत्म होने का तो नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच सरकार ने आधिकारिक तौर पर E85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में E85 फ्यूल लॉन्च करने के साथ ही देश का पहले E85 फ्यूल स्टेशन का भी उद्घाटन किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मौजूदा E20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा. बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच आम जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अभी तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए देश करीब 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है. E85 ईंधन की शुरुआत से देश को कई फायदे होंगे. सबसे पहले यह ईंधन जहरीले उत्सर्जन को कम करेगा. जिसके वजह से शहरों की हवा एकदम साफ रहेगी. विदेशी कच्चे तेल के इंपोर्ट पर भारत की निर्भरता काफी हद तक नियंत्रण में रहेगी.
हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”E20 और E85 दो अलग-अलग कैटेगरी के फ्यूल हैं. E85 फ्यूल सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के लिए हैं. इसका E20 वाली गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और सिर्फ 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया गया है.
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आगे बताया कि देश के नागरिकों की जेब पर भी इसका असर नॉर्मल E20 के मुकाबले हल्का रहेगा. पूसा रोड पर इंडियन ऑयल के आउटलेट पर भारत का पहला E85 फ्यूल डिस्पेंसर लगाया गया है. दिल्ली में E20 पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है, वहीं नया E85 ईंधन 82.12 रुपये प्रति लीटर है. मतलब हर लीटर पर 20 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा.
पुरी ने आगे बताया कि ये किसानों की आय बढ़ाने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करेगा. E85 फ्यूल को फ्लेक्स फ्यूल भी कहा जाता है. ये मौजूदा E20 पेट्रोल से सीधे-सीधे 20 रुपये सस्ता है। उन्होंने कहा कि देश में एनर्जी डिमांड विश्व की औसत मांग की 3 गुना है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)