- Home
- breaking
- international
- होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर दूसरे दिन हमला, 20 भारतीय नाविक हैं सवार, तीन दिन में तीसरी घटना
होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर दूसरे दिन हमला, 20 भारतीय नाविक हैं सवार, तीन दिन में तीसरी घटना

अमेरिका और ईरान के बीच जंग एक बार फिर से तेज हो गई है और इसका शिकार भारतीय नाविक हो रहे हैं. ओमान के तट के पास गुरुवार को भारतीय क्रू वाले जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 भारतीय नाविक तैनात हैं। इस जहाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उससे धुंआ निकलता दिख रहा है. होर्मुज स्ट्रेट के पास तीन दिन में यह तीसरा हमला है.
फिलहाल किसी के हताहत होने या जहाज को हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. हमला किसने किया, इसकी भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है.
ओमान के तट के पास MT जलवीर नाम के एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. मस्कट डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर 20 भारतीय नाविकों के मौजूद होने की खबर है. जानकारी के अनुसार अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जहाज को कितना नुकसान हुआ है या फिर कितने लोग हताहत हुए है.
ओमान में भारतीय दूतावास ने इस हमले की जानकारी दी है. भारतीय दूतावास ने कहा कि हम हालात की निगरानी कर रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं. ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि शिनास बंदरगाह के पास जहाज से जुड़ी इस घटना की जानकारी मिली है. घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जहाज से धुआं निकलता हुआ दिख रहा है.
होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को भी तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों के मौत की पुष्टि हो गई है. अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. अमेरिकी सेना के अनुसार, सेत्तेबेल्लो ईरानी तेल ले जा रहा था। उसने चेतावनियों की अनदेखी की, जिसके बाद उस पर हमला किया गया.
मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह वहां जारी संघर्ष का सीधा परिणाम हैं. इससे दो दिन पहले भी 24 भारतीयों को ले जा रहे एक दूसरे जहाज पर अमेरिकी नौसेना ने कार्रवाई की थी. अमेरिकी सेना ने हमले की पुष्टि की है.
वहीं, ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका पश्चिम एशिया के समुद्री इलाके में जहाजों पर कार्रवाई कर रहा है. अमेरिका ईरान से जुड़े कारोबार या ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों को रोकने या निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)