- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ का स्थापना दिवस 28 जून को
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ का स्थापना दिवस 28 जून को
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
राज्य स्तरीय सामाजिक संस्था ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देश्यीय संस्था’ की संयोजिका- सागरिका पाढ़ी ने बताया कि संस्था का गठन एक वर्ष पूर्व किया गया था. 28 जून, 2026 को स्थापना दिवस मनाया जाएगा. संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन अध्यक्ष- शानू मोहनन द्वारा प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा.

भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘गुलाटी नर्सिंग होम’ के डॉ. मानसी गुलाटी और अध्यक्षता ‘स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय’ की प्राचार्या एवं समिति की सलाहकार डॉ. हंसा शुक्ला होंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘मैत्री विद्या निकेतन विद्यालय’ के निर्देशक राजीव सर जी होंगे. प्रेरक उद्बोधन देने के लिए स्व.हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप स्पीकर होंगे. विशेष उपस्थिति डॉ. रजनी नेलसन, पूजा चंद्राकर, विनीता पाण्डेय के अलावा सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. डीएन शर्मा और प्रदीप भट्टाचार्य रहेंगे.
इस कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत, नियुक्ति पत्र और कुछ विशिष्ट व्यक्ति का सम्मान भी किया जाएगा.
आयोजन में संस्था के आजीवन सदस्य, संस्थापक सदस्य एवं वार्षिक सदस्य ही सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)