- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

रायपुर। रायपुर निवासी सुनील साहू पिछले 10 दिनों से गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे थे। एजेंसी में फोन किया तो जवाब मिला। आपका e-KYC पेंडिंग है। सुनील जैसे कई उपभोक्ताओं के साथ यही समस्या आ रही है। दरअसल अब गैस कनेक्शन के साथ-साथ बिजली कनेक्शन की भी e-KYC अनिवार्य कर दी गई है।
अगर आपने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी सिलेंडर डिलीवरी रुक सकती है और बिजली कनेक्शन के सत्यापन में भी परेशानी आ सकती है। अच्छी बात यह है कि e-KYC की प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे भी कर सकते हैं।
गैस कनेक्शन e-KYC के ऑफलाइन विकल्प
गैस कनेक्शन की e-KYC के लिए आपके पास दो ऑफलाइन विकल्प मौजूद हैं।
गैस एजेंसी जाकर: आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना कंज्यूमर नंबर और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। एजेंसी में मौजूद मशीन में अंगूठा लगाते ही आपका सत्यापन हो जाएगा।
सिलेंडर डिलीवरी मैन द्वारा: दूसरा विकल्प और भी आसान है। जब डिलीवरी कर्मचारी घर पर सिलेंडर देने आए, तो उनके पास उपलब्ध आधिकारिक डिवाइस के जरिए भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। आपको सिर्फ आधार कार्ड दिखाना है और डिवाइस में अंगूठा लगाना है।
ऑनलाइन 5 स्टेप में ऐसे करें गैस e-KYC
अगर आप एजेंसी नहीं जाना चाहते तो कंपनी के ऐप से घर बैठे e-KYC कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया 5 स्टेप में पूरी होती है।
- स्टेप 1: संबंधित कंपनी का ऐप खोलें और पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- स्टेप 2: ऐप में e-KYC या आधार सत्यापन का विकल्प चुनें।
- स्टेप 3: अपना LPG कनेक्शन विवरण जांचकर आधार सत्यापन शुरू करें।
- स्टेप 4: आधार की जानकारी की पुष्टि कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें।
- स्टेप 5: सत्यापन पूरा होने पर ऐप में e-KYC की स्थिति जांच लें। स्टेटस में वेरीफाइड दिखते ही आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बिजली कनेक्शन की e-KYC ऐसे करें, मोर बिजली ऐप है जरूरी
बिजली कनेक्शन की e-KYC के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मोर बिजली ऐप की सुविधा दी है।
- सबसे पहले मोर बिजली ऐप खोलें और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- अपना बिजली उपभोक्ता क्रमांक (BP नंबर) जोड़ें या लिस्ट में से चुनें।
- उपभोक्ता सत्यापन का विकल्प चुनें और आधार सत्यापन करें।
अगर ऐप में आधार सत्यापन का विकल्प न मिले तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में आप नजदीकी बिजली कार्यालय में आधार कार्ड और बिजली बिल लेकर जाएं। वहां काउंटर पर आपकी आधार और पहचान संबंधी जानकारी सत्यापित या अपडेट करा दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द e-KYC करा लें ताकि भविष्य में सब्सिडी और कनेक्शन संबंधी सेवाएं बाधित न हों।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)