- Home
- Chhattisgarh
- आईना-ए-अदब [उर्दू-हिंदी संगम तंजीम] भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में एक शाम मरहूम शायरों के नाम 11 जुलाई को
आईना-ए-अदब [उर्दू-हिंदी संगम तंजीम] भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में एक शाम मरहूम शायरों के नाम 11 जुलाई को

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
11 जुलाई, 2026 को दोपहर 3.00 बजे से इंडियन कॉफ़ी हाउस [सुपेला-भिलाई] के सभागार में ‘एक शाम मरहूम शायरों के नाम’ कार्यक्रम में हिंदी-उर्दू के शायरों की कृतियों को याद किया जाएगा. प्रसिद्ध शायरों के लिखे गीत-ग़ज़लों के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से आमंत्रित साहित्यकार भी अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ करेंगे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश कवि नीलमचंद सांखला और अध्यक्षता उस्ताद शायर जनाब अब्दुस्सलाम कौसर होंगे.
अन्य आमंत्रित विशिष्ट अतिथि हैं- शायर रौनक जमाल, शायर लतीफ़ खान लतीफ़, शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’, अब्दुल वहीद खान, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष एवं प्रगतिशील कवि प्रदीप भट्टाचार्य, ‘कला परंपरा’ के संपादक डॉ. डीपी देशमुख और कवि ओमप्रकाश.
कार्यक्रम के संयोजक शौकत इकबाल हैं और संचालन शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ और मो. अबू तारिक करेंगे.

‘आईना-ए-अदब’ आयोजन समिति के जनाब हाजी रियाज खान गौहर, फरीदा शाहीन अंसारी, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, शौकत इकबाल, जाविद हसन ‘भाईजान’, मो. अबू तारिक, मुहम्मद जाकिर हुसैन और इस्माइल खान ने इस खूबसूरत संगम को देखने के लिए सादर आमंत्रित किया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)