- Home
- breaking
- international
- जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

अगले महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आ सकते हैं. यह करीब सात साल बाद उनका भारत दौरा होगा और इसे दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, इससे पहले कई घटनाक्रम देखने को मिले है. भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों को लेकर नया नक्शा जारी किया है. इधर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी अपने बीजिंग दौरे पर हैं. उन्होंने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की.

होने वाली है SR बातचीत
आज होने वाली विशेष प्रतिनिधियों (SR) की बातचीत के 25वें दौर से पहले NSA अजीत डोभाल और उपराष्ट्रपति हान झेंग ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों ने सहमति के अनुरूप आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय क्षेत्रों में संबंधों को और बेहतर बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया.
डोभाल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर बीजिंग पहुंचे हैं. डोभाल, वांग यी के साथ सीमा विवाद पर भारत-चीन स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) बातचीत में हिस्सा लेंगे. SR बातचीत प्रक्रिया 2003 में भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर लंबे सीमा विवाद को पूरी तरह से सुलझाने के लिए शुरू की गई थी.
सीमा विवाद पर एस जयशंकर का बयान
सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार (22 अगस्त) को कहा कि चीन के साथ अच्छे संबंधों के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता जरूरी है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में चीनी सैनिकों के आक्रामक रवैये की खबरें आई थी.
जयशंकर ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में कहा, “मुझे लगता है कि हमने 2020 की गर्मियों और 2024 की ठंड के बीच एक बहुत बुरे दौर का सामना किया, और यह मुख्य रूप से सीमावर्ती इलाकों की स्थिति का नतीजा था. सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता के लिए अच्छे संबंध जरूरी है और सीमा की स्थिति ही काफी हद तक संबंधों की स्थिति तय करेगी.” वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने 12 अगस्त को कहा था कि चीन-भारत सीमा की स्थिति… फिलहाल स्थिति आम तौर पर स्थिर है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)