- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर

जांजगीर: जांजगीर निवासी एवं वर्तमान में रायपुर में निवासरत धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर, तथा आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर रोशनी राठौर की बेटी सौम्या राठौर का देश के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में माननीय न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर के न्यायालय में विधि सहायक-सह-अनुसंधान सहयोगी के पद पर चयन हुआ है।
सौम्या ने एमएचसीईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में शामिल मुंबई के शासकीय विधि महाविद्यालय से विधि विज्ञान एवं एलएलबी की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में विधि सहायक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एन.के. चंद्रवंशी के न्यायालय में विधि सहायक के पद पर हुआ, जहां वे कार्यरत थीं। सौम्या की बहन शौर्या राठौर जगदलपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राएं रही हैं। सौम्या की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)