- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

एअर इंडिया की थाइलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट खतरनाक टर्बुलेंस का शिकार हो गया. विमान जोर-जोर से हिलने लगा जिससे कई यात्री डर गए. टर्बुलेंस इतना भयानक था कि कई यात्री घायल हो गए. इस कारण किसी कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आई हैं. फ्लाइट के भीतर पैदा हुए प्रेशर ने यात्रियों पर बुरा असर डाला. Air India की उड़ान संख्या AI2379 के यात्रियों के लिए यह सफर जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया.
आसमान में अचानक हुए भयंकर टर्बुलेंस (Turbulence) के कारण विमान में अफरा-तफरी मच गई और करीब 12 यात्री घायल हो गए. एअर इंडिया ने ये जानकारी दी है कि कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं.
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान को दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. विमान के अचानक तेजी से नीचे गोता लगाने और केबिन के भीतर बने भारी दबाव के कारण यात्रियों को गंभीर शारीरिक चोटें आईं.

एक यात्री के भाई ने कहा कि उनके भाई इसी फ्लाइट में थे. उड़ान के दौरान ऊंचाई पर अचानक टर्बुलेंस होने लगा, जिससे फ्लाइट तेजी से नीचे आ गई. फ्लाइट के भीतर पैदा हुए प्रेशर के कारण उनके कान मे इंजरी हुई है. इतनी तेज नीचे आने से उनका कान का पर्दा फट गया है.
वहीं, एक अन्य यात्री ने भी कंधे में तेज झटका लगने की बात कही है. झटके लगने की वजह से उनके कंधे में गंभीर चोट आई और वह खिसक गया.
हालांकि, पायलटों ने अपनी असाधारण सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए आखिरकार विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया. जिससे सभी ने राहत की सांस ली.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)