- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान द्वारा 13-27 अगस्त तक ऑनलाइन संस्कृत महोत्सव होगा : छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान दुर्ग जिला संरक्षक आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने संस्कृत प्रेमियों से जुड़ने का अनुरोध किया
छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान द्वारा 13-27 अगस्त तक ऑनलाइन संस्कृत महोत्सव होगा : छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान दुर्ग जिला संरक्षक आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने संस्कृत प्रेमियों से जुड़ने का अनुरोध किया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला- दुर्ग भिलाई
भिलाई [13 अगस्त, 2026] : प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान’ द्वारा 13 अगस्त श्रावणी शुक्ला प्रतिपदा से 27 अगस्त श्रावणी पूर्णिमा तक 15 दिवसीय संस्कृत महोत्सव का आयोजन आभासीय सक्रिय पटल पर [ऑनलाइन] किया जा रहा है.
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष- आचार्य नवीन शर्मा, प्रदेश सचिव- डॉ. मनीष शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव- आचार्य मुकेश चौबे, दुर्ग जिला संरक्षक- आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला संयोजिका- डॉ. पूर्णिमा केलकर ने सभी संस्कृत प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए [आभासीय सक्रिय पटल से] ऑनलाइन जुड़ें.
आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि उद्घाटन और समापन समारोह दोनों दिन सायं चार बजे जुड़ना है, जबकि बीच के शेष 13 दिन सायं सात बजे जुड़ना है.
13 अगस्त, 2026 को सायं चार बजे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे- स्वामी निर्मल स्वरूप जी महाराज. 14 अगस्त को सायं सात बजे संस्कृत में नवाचार परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि- डीडी न्यूज़ नई दिल्ली के मुख्य संपादक डॉ. नारायण दत्त मिश्र साथ में संगीत शिक्षक शुभमय मुखर्जी. 15 अगस्त को कक्षा 5-12वीं के विद्यार्थियों हेतु स्तुति प्रतियोगिता. 16 अगस्त को ‘छत्तीसगढ़ी भाषा पर संस्कृत का प्रभाव’- डॉ. ललित [प्रधान सहायक प्राध्यापक दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव].17 अगस्त संस्कृत में शब्द भंडार कोष प्रतियोगिता बी.ए./एम.ए. के संस्कृत विद्यार्थियों हेतु. 18 अगस्त को काशी शास्त्रार्थ परंपरा- हर्ष मिश्र एवं अंबरीश त्रिपाठी. 19 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर विशिष्ट व्याख्यान- ‘श्री रामचरितमानस की लोक उपयोगिता’- मानस मर्मज्ञ शिव कुमार पाण्डेय. 20 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं में प्रयुक्त ध्येय वाक्य [आदर्श वाक्य] प्रतियोगिता. 21 अगस्त को प्रतिवर्ष की भांति सभी विद्यालयों में प्रात:काल संस्कृत शोभा यात्रा एवं सायं काल विशिष्ट परिचर्चा. 22 अगस्त को बी.ए./एम.ए. के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए संस्कृत में पृश्नमंच प्रतियोगिता. 23 अगस्त को प्रात: 8.00 बजे प्रायोगिक योगसत्र और सायं 7.00 बजे बद्रीनाथ [तीर्थस्थल] देव स्थान पर व्याख्यान- डॉ. अमित बंदोलिया, पुरोहित- बद्रीनाथधाम उत्तराखंड. 24 अगस्त को ‘संस्कृत रूपकों की प्रस्तुति में समस्या और समाधान’- प्रो. के. विश्वनाथन्, साहित्य विभाग केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गुरुवायुर परिसर त्रिशूर केरल. 25 अगस्त को आयुर्वेद व्याख्यान- वैद्य प्रशांत मिश्र आयुर्वेदज्ञ चिकित्सक वाराणसी. 26 अगस्त को विशिष्ट व्याख्यान सुश्री राधा विलेंडर मान, शोधकर्ता हावर्ड विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका और 27 अगस्त को सायं 4.00 समापन समारोह में मुख्य अतिथियों का उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण.

👉 • छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान के जिला-दुर्ग के संरक्षक आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा
आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने सभी संस्कृत प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस सु-अवसर का लाभ उठाते हुए विश्व भाषा संस्कृत से जुड़ें.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)