- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाइज़ एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन 15 अगस्त को डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल भवन सेक्टर-6 में शाम 6.30 बजे से
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाइज़ एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन 15 अगस्त को डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल भवन सेक्टर-6 में शाम 6.30 बजे से

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
15 अगस्त, 2026 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से स्थापित पवित्र स्थल प्रेरणा भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाइज़ एसोसिएशन के द्वारा किया गया है.
शाम 6.30 बजे से ‘तथागत म्युजिकल ग्रुप’ द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुति होगी.
आयोजन के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे और अध्यक्षता बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाइज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद करेंगे. अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे- भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय धाबडे, ‘भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफ़िसर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर एवं ‘सर्व समाज कल्याण समिति’ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू भैया.
इसके पूर्व प्रात: 9.30 बजे ‘प्रेरणा स्थल’ पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा.
इस राष्ट्रीय पर्व में आप सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)