- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक काकोली रॉय ने सेना के अधिकारियों को ‘एजाइल पब्लिक प्रोक्योरमेंट’ पर दिया व्याख्यान
भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक काकोली रॉय ने सेना के अधिकारियों को ‘एजाइल पब्लिक प्रोक्योरमेंट’ पर दिया व्याख्यान

👉 • सुश्री काकोली रॉय ने भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में खरीद प्रक्रियाओं से जुड़े अपने व्यावहारिक अनुभव एवं विभिन्न उदाहरणों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार प्रक्रियागत आवश्यकताओं और परिचालन संबंधी तात्कालिकताओं के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [15 सितम्बर, 2026] : भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट सेल-नॉन वर्क्स) सुश्री काकोली रॉय ने 14 सितंबर 2026 को मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट (MCMM), जबलपुर में आयोजित एडमिनिस्ट्रेशन एवं लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कोर्स (ALMC-19) के प्रशिक्षु अधिकारियों को ‘एजाइल पब्लिक प्रोक्योरमेंट: बैलेंसिंग अकाउंटेबिलिटी विद स्पीड इन पीएसयूज’ विषय पर व्याख्यान दिया।
मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस पाठ्यक्रम में भारतीय सेना एवं नौसेना के विभिन्न अंगों से चयनित अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पाठ्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को प्रशासन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है।
अपने व्याख्यान के दौरान सुश्री काकोली रॉय ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं प्रक्रियागत अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्य की गति एवं दक्षता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बदलते औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिवेश में त्वरित और प्रभावी सार्वजनिक खरीद की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।
सुश्री काकोली रॉय ने भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में खरीद प्रक्रियाओं से जुड़े अपने व्यावहारिक अनुभव एवं विभिन्न उदाहरणों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार प्रक्रियागत आवश्यकताओं और परिचालन संबंधी तात्कालिकताओं के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है।
व्याख्यान के उपरांत एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षु अधिकारियों ने सार्वजनिक खरीद, प्रक्रियागत आवश्यकताओं, जवाबदेही तथा कार्यकुशलता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपने प्रश्न रखे।
मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ अधिकारी को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाना, दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान एवं व्यावसायिक अनुभवों के आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)