- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग को मिला वर्ष 2025-26 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ’ की श्रेणी में ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’
भिलाई इस्पात संयंत्र : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग को मिला वर्ष 2025-26 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ’ की श्रेणी में ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’

👉 • अखिल भारतीय हिंदी दिवस-2026 एवं छठे राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग को वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा नीति के अत्यन्त प्रभावी, परिणामदायी एवं अनुकरणीय कार्यान्वयन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ नराकास’ की श्रेणी में ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ प्रदान किया गया.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [15 सितम्बर, 2026] : राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 एवं 15 सितंबर 2026 को सिडको प्रदर्शनी केन्द्र, वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी दिवस-2026 एवं ‘छठे राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग को वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा नीति के अत्यंत प्रभावी, परिणामदायी एवं अनुकरणीय कार्यान्वयन के लिए ‘सर्वश्रेष्ट नराकास’ की श्रेणी में ‘नराकास प्रोत्साहन, सम्मान’ प्रदान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
श्री अमित शाह ने की, विशिष्ट अतिथि थे, श्री देवेन्द्र फड़नवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र तथा उप मुख्यमंत्री द्वय सुश्री सुनेत्रा पवार एवं श्री एकनाथ शिंदे।
सुश्री अंशुली आर्या, सचिव, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के करकमलों से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के लिए यह पुरस्कार महाप्रबंधक (मानव संसाधन), भिलाई इस्पात संयंत्र, श्री राजीव कुमार एवं तत्कालीन सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग ने ग्रहण किया। श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन -राजभाषा), भिलाई इस्पात संयंत्र ने नराकास के लिए प्रमाण पत्र ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग में केन्द्र सरकार के 49 सदस्य संस्थान हैं, जिनमें उपक्रम, विभाग, प्रतिष्ठान, बैंक एवं बीमा कंपनियां शामिल हैं। हिंदी दिवस-2026 एवं ‘छठे राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के सदस्य संस्थानों के संस्थान प्रमुखगण, राजभाषा अधिकारीगण एवं राजभाषा से जुड़े कार्मिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ की।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा देश भर के उपक्रमों, प्रतिष्ठानों एवं विभागों में समस्त कार्यालयीन कामकाज राजभाषा हिंदी में किया जाना सुनिश्चित करने तथा केन्द्र सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन हेतु पूरे भारत के विभिन्न नगरों में कुल 592 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन किया गया है।
पुरस्कार प्राप्ति पर श्री चित्त रंजन महापात्र, निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अध्यक्ष, ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’, श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क), भिलाई इस्पात संयंत्र ने बधाई दी है तथा इसे समिति के सभी सदस्य संस्थानों के हिंदी के प्रति अनुराग, समर्पण, राजभाषा नीति का अनुपालन एवं हिंदी में समस्त कार्यालयीन कार्य करने की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)