- Home
- Chhattisgarh
- सेल एससी-एसटी एम्पलाईज फेडरेशन नई दिल्ली के 6 सदस्यीय केंद्रीय कोर कमेटी का भिलाई दौरा : राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरंगा मण्डल के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय बैठक में प्रमोशन में निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पर जोर दिया गया
सेल एससी-एसटी एम्पलाईज फेडरेशन नई दिल्ली के 6 सदस्यीय केंद्रीय कोर कमेटी का भिलाई दौरा : राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरंगा मण्डल के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय बैठक में प्रमोशन में निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पर जोर दिया गया

👉 • गौरंगा मंडल ने बीएसपी प्रबंधन से भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग रखी
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [5 अक्टूबर, 2026] : ‘सेल एससी-एस टी एम्पलाईज फेडरेशन’ नई दिल्ली के 06 सदस्यीय केन्द्रीय कोर कमिटी का भिलाई दौरा हुआ l भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से उच्च स्तरीय बैठक श्री गौरंगा मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ.

बैठक में एससी एसटी से संबंधित अधिकारियों को तुलनात्मक रूप से निम्नतर ग्रेड प्रदान किए जाने के कारण उनकी पदोन्नति प्रभावित एवं विलंबित होने के मुद्दा को उठाया गया I इस विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी समीक्षा करने प़र जोर दिया गया.

गौरंगा मंडल ने बी एस पी प्रबंधन से भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय की प्रस्तावित निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने ,आरक्षण नीति से संबंधित राष्ट्रपति के निर्देशों पर एक कार्यशाला का आयोजित करने, छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में स्थापित करने, वर्तमान एवं आगामी सीएसआर गतिविधियों में एसोसिएशन की सहभागिता सुनिश्चित करने, एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं निदेशक प्रभारी के मध्य वर्ष में कम से कम दो बार बैठक आयोजित करने सहित 09 मुद्दों प़र चर्चा किया गया I
उपरोक्त मुद्दों को भिलाई प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र अमल करने का आश्वासन केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को दिया गया l भिलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि फेडरेशन भवन जो अवैध कब्जे मे है उसको तुरन्त कब्जे से मुक्त कराया जाय और एसोसिएशन को सौंपा जाय l
वार्ता में भिलाई स्टील प्लांट के श्री चित्तरंजन महापात्रा निदेशक प्रभारी, श्री पवन कुमार अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन), श्री संजय द्विवेदी महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री शौमिक डे महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री रोहित हरीत लाइजन पदाधिकारी और केन्द्रीय कोर कमिटी के उपाध्यक्ष एवं भिलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, किरीबुरु माइंस से उपेंद्र सिंकू उपाध्यक्ष, बर्नपुर से काशीनाथ मारंडी उपाध्यक्ष, भद्रावती से श्रीनिवास महासचिव, राऊरकेला से भगवान शेट्टी संयुक्त महासचिव, बोकारो से शंभू कुमार कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदीप मलिक सहित भिलाई स्टील प्लांट एससी एसटी एम्पलाइज एसोशिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल खेलवार, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, कुमार भारद्वाज, कालिदास बघेल, हेमंत भुयार्य, धनंजय मेश्राम नरेश चंद्रा, जितेंद्र भारती, लेखराम जी घरेंद्र, धरमपाल राम, संजय कुमार, कुंज लाल ठाकुर और यशवंत नेताम उपस्थित रहे.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)