विश्व डॉक्टर दिवस पर विशेष : -महेश राजा.
5 years ago
373
0
●ईश्वर का रूप.
-महेश राजा.
[ महासमुंद-छत्तीसगढ़.]
वह संँसार में आया।उसने अपनी नन्हीं पलकें खोली।अपने सामने एक सफेद कपडों में सजे फरिश्ते को पाया।वे डाक्टर थे,जिनकी मेहनत और दुआओं की वजह से आज वह दुनिया देख पाया।
आज सुबह ही उस अबोध की माँ को अस्पताल लाया गया था।वह गंभीर रूप से बीमार थी।बी.पी. बढ़ गया था।बच्चा पेट में उलट गया था।
अब सब ठीक था।उसके रोने की आवाज से अस्पताल गूँज उठा।घर-परिवार और अस्पताल के सहयोगी,नर्स,डाक्टर सभी के चेहरों पर मुस्कान थी।

●लेखक संपर्क-
●94252 01544
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)