पूर्व सीएम ने दिया बड़ा विवादित बयान… पंडित आते हैं, कहते हैं खाएंगे नहीं आपके यहां, बस नगद
5 years ago
426
0
शनिवार को पटना में भुइयां मुसहर सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि थे.
कार्यक्रम में HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने कहा, “आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है. सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे. अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान पूजा होती है. इतना भी शर्म लाज नहीं लगता है कि पंडित आते हैं और कहते हैं कि कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां…बस कुछ नगद दे दीजिए.” मांझी के बयान के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)