- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- रायपुर, दुर्ग सहित 17 से भी अधिक जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर, दुर्ग सहित 17 से भी अधिक जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4 years ago
581
0
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटे के लिए 17 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
रायपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के रायगढ़, जांजगीर, बलोदा बाजार, महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ये सभी रेड अलर्ट के जिले हैं. इसके अलावा अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसमें राज्य के बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी इसके अलावा उससे लगे हुए जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)