- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में ईडी-आईटी के छापे पड़ने वाले हैं, झारखड़ कनेक्शन….
सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में ईडी-आईटी के छापे पड़ने वाले हैं, झारखड़ कनेक्शन….
4 years ago
354
0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर जिले का उद्घाटन किया. रायपुर लौटकर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा है, ‘लोकतंत्र में बीजेपी का विश्वास नहीं है. झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आकर रुके हुए हैं. हमने उनका स्वागत किया है. अब बीजेपी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, प्रदर्शन भी कर रहे हैं. मेरे शुभचिंतकों ने मुझे बताया है कि बहुत जल्द ईडी और आईटी का छापा पड़ने वाला है, क्योंकि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड के विधायकों को अपने यहां रोका है. लोकतंत्र को बचाने में हमने थोड़ी सी भूमिका निभाई है.’
[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)