यूपी में हाथरस और बलरामपुर के बाद भदोही में 14 वर्षीय बालिका के साथ दिल दहला देने वाली एक और बड़ी घटना,पढ़िए पूरी खबर
6 years ago
666
0
यूपी के भदोही में 14 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. परिजनों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. घटना भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां दोपहर के वक्त 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी. लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है.
chhattisgarhaaspaas
Previous Post बाबरी विध्वंस
Next Post कविता, पिता – संतोष झांझी
विज्ञापन (Advertisement)