कहानी

6 years ago
1062

मुआवजा
-संतोष झांझी
भिलाई-छत्तीसगढ़

वह चुपचाप बेटी का हाथ पकडे़, पाँव घसीटते सीढीयां उतर रही थी। कुछ देर बीच की सीढी पर ठहर गई. चेहरे पर छलक आया पसीना या आँखोँ मे छलक आये आँसू पोछनें के लिये साड़ी के छोर को मुँह पर कुछ देर के लिये फिराया, लंबी साँस ली। रोली मिचमिचाती आँखो से उसके चेहरे पर नजर गड़ाये थी. ठीक से नजर नही आता उसे. कंपकंपाती उंगलियों से माँ का चेहरा टटोला. बस टटोलकर महसूस किया. बोल और सुन तो वह पाती नही . बस आँखे डबडबा आई माँ को दुखी जानकर।

“विकलांग वेलफेयर” में शादियां हो रही थी। लोग अपने विकलांग रिश्तेदारों को लेकर आये थे। मालती के मन में भी बेटी के ब्याह की एक उम्मीद जाग उठी।मालकिन से पचास रूपये उधार मांगकर, तीन तीन बसें बदलकर, धक्के खाती वह रोली को लेकर वहां पहुंची थी।. वहां वह सभी को बताती रही उसकी बेटी जन्म के दो महीनें तक एकदम ठीक थी पर भाग्य खराब, बच्ची को लेकर मायके से आई, बस से उतरी देखा पूरे शहर मे भगदड़ कोहराम मचा है। घर पहुंची पूरा मोहल्ला सूना,…खुले दरवाजे… कोई नही था… उसका गला सूख रहा था..खाँसी आनें लगी… सांस घुटनें लगी.. वह बेहोश हो गई…. बच्ची हाथ से छिटक कर दूर जा गिरी…..
तीन दिन बाद कुछ सोचने समझने लायक हुई. पर उठने चलने फिरनें लायक नही….आँखोँ पर मोटी पट्टी बँधी थी… महीनों बाद खोज खबर मिली. मिलिन्द और मेरा बेटा दीपू मुहल्ले के बाकी लोगों के साथ घर छोड़कर भागे। थे. अस्पतालों में ढूंढा, पुछवाया, कुछ खबर नहीं मिली. मुहल्ले के बहुत से लोग लापता थे।

महीनों मालती अस्पताल में रही। कयी महीनों बाद उसकी बच्ची उसे सौंपी गई। डाक्टरों ने साफ साफ कहा–गैस प्रभावित क्षेत्र में बहुत देर तक पड़ी रही। अब यह जिन्दगी भर ऐसी ही रहेगी। उसकी आवाज और कान तो गए ही आँखे भी धुंधला गई. पाँव और हाथ कँपकँपाते रहते हैं। मालती भी उसके बाद ठीक से पाँव उठाकर चल नहीं पाती ।पाँव घसीटकर चलती है।

विकलांग वेलफेयर में रोली का नाम लिखवाया तो मुन्शी मुंह ताकने लगा.–तूं यहां काहे आ गई? इसका क्या करेगा कोई? सारे अंग तो डैमेज हैं इसके ?

पास बैठी औरत हँसने लगी। पता नही धीरे से मुन्शी को क्या कहा दोनो का ठहाका उसे बाहर गेट तक सुनाई देता रहा। बहुत रोई गिड़गिड़ाई– पच्चीस बरस की हुई रही है बिटिया. बड़ी किरपा होयंगी साहब। इसका भी जोड़ा बनाए दो सरकार।
जवाब मिला—केवल गूंगी बहरी होती तो भी बात बन जाती आँखों से भी गई ये तो। हाथ पाँव भी कांपते है तो घर का काम भी…..अच्छा जे बताओ.. मुआवजा का पैसा इसके नाम जमा है…..
मुआवजा ,? पैसा ?
हाँ मिला होगा न पैसा ? मुआवजा …गैस का..?
न..न सरकार हमैं तो एक्को पैसा नहीं मिलो.”
अब पैसा भी नही ? अरे कम से कम ऊ पैसा की वजह से ही कोई ब्याह लेतो। अब तो तूं ही करेगी जिनगी भर इसकी सेवा जतन।’
राह भर मुआवजा शब्द दिमाग मे हथौड़ा सा बजता रहा। सुना था लोगों को पैसा मिला है। मालती ने भी पूछताछ की थी।कुछ दिन इधर उधर भटकी भी फिर थककर बैठ गई। पूछताछ और भटकने के लिये भी तो पैसा चाहिये होता है। अपाहिज बेटी को लेकर भटकना जितनी बड़ी परेशानी है उतना ही उसे कहीं अकेली छोडकर जाना.अपाहिज होते हुए भी है तो वह एक औरत ही। उसकी हरपल रखवाली करनी पडती है। मुहल्ले के नाई, धोबी,रिक्शे, ठेलेवाले से लेकर स्कूल कालेज के लड़कों तक की रोली पर पड़ती भूखी नजरें वह देख चुकी है।लड़की को अपनें कपड़ो तक की सुध नही रहती। जहां तहां से बदन उघड़ा रहता है।रंग नाक नक्श अच्छे हैं न भी अच्छे होते तो भी क्या फर्क फड़ता है इन लोगो को ? उनके लिये तो एक औरत होना ही काफी है।

अगर मुआवजा मिल जाता तो भी क्या फर्क पड़ता,?रोली का पैसा ले लेते रोली फिर सड़क पर….. वह सोचती भगवान ने जब पूरे अंग बेकार कर दिये तो उसका यह औरतपन भी क्यों नही मिटा दिया ?वह भी मिटा देता तो इतनी पहरेदारी तो नही करनी पड़ती।
छाती के उभार तक भरपूर एक स्वस्थ लड़की जैसे हैं। हर महीने उसकी महवारी पर नजर रखनी पड़ती है।कुछ ऊँच नीच हो गई तो ?न यह आपराधी पहचान पायेगी न कुछ बता पायेगी उपर से गैस पीड़ित की औलाद भी अपाहिज ही होगी। एक को ही संभालकर हलकान है तो उपर से एक और…..
उसने सिर झटका, ओफ क्या क्या सोचने लगी ,आज अगर मेरे साथ मिलिंद और मेरा बेटा दीपू होता तो….अभी तक बाल बच्चेदार होता मेरा बेटा….. जिन्दा होते तो लौटते दोनों…पता नहीं.. सालों साल राह देखी, मुहल्ले का पहचान का कोई एकाध ही लौटा। वह भी कुछ नही बता पाया उन दोनों के बारे में।

कुछ महीनें माँ के पास गाँव मे रही। माँ भी तो परायेबस। भाभी हमेशा मुँह फुलाये रहती।टूटा शरीर और मन लेकर घर का काम भी करती और खेती मे भी कमाती फिर भी कौई खुश नहीं था। भतीजे भतीजियाँ रोली को चिढाते मारते, वह रोती रहती,पर किसी ने उन्हेँ नहीं रोका। भाई भाभी उदासीन बने रहे। मां चुपचाप आँसू बहाती रहती। वह फिर वहीं लौट आई।

उसी खोली को झाड़ा बुहारा. दो चार घरों में बर्तन भाँडा करनें लगी। सब मेमसाब अच्छी हैं. हमदर्दी भी रखती हैं। बस रोली को साथ लानें में उन्हें उलझन होती है। वह रोली को अंदर नहीं लाती, सीढिय़ों पर या बगीचे मे बैठा देती है. दिन में घरों से जो मिलजाता है वही खाकर मां बेटी रह जाती है। बस कभी कभार रात को पकाती हैं।

मेहता मेमसाहब तो कितनी बार कह चुकी है हमारे घर के आऊट हाउस में आकर रहो। आज घर में पार्टी है। मालती को आज यहीं ठहरना होगा। दिनभर विकलांग वैलफेयर मे जाकर वह तन से अधिक मन से थक गई है।

फुर्ती से वह रसोई का काम निपटानें लगी। ड्राइंगरूम में खूब हंसी मजाक शोरगुल हो रहा था। अचानक ऐसा लगा जैसे कोई क्रोध मे चीख रहा हो फिर गालियों की आवाजें आनें लगी।
–मैं क्या सारा शहर जानता है, तुम क्या हो तुम्हारी औकात क्या है….मेरा मुंह मत खुलवाओ …. ,, मिस्टर पांडे चीख रहे थे।

—मुंह संभालकर बात करो समझे…तुम क्या हो यह भी सब जानते हैं।। मिस्टर मेहता चिल्लाये

–क्या कहा ? मुँह संभालकर ? दो पैसे जेब में आगये तो इतना गुरूर ?कल तक तो घर में भूंजी भाँग भी नही थी….

महिलाएं बीच बचाव करनें पहुंची—- मजाक को इतना सीरियसली क्यों ले रहे हैं पाँडे साहब ? मिसेज मेहता बोली

—मजाक ? इसनें कोई मजाक में नहीं कहा। बहुत घमंड चढा है तुम लोगों को पैसे का। अरे हम लोग तो पैदाइसी रहीस हैं तुम लोगो ने देखा है नया नया पैसा ,इसीलिये……

देख पांडे, तूं मेरे घर में है इसलिये मैं लिहाज कर रहा हूँ। मेरे घर की पार्टी खराब मत करो। जाओ यहाँ से निकलो…..

–,यार तुम लोग दो पैग मारकर सारा माहौल ही खराब कर देते हो।
— यह पैग का नशा नहीँ। हराम का पैसा बोल रहा है पैसा…. इस मेहता के ससुर जबलपुर से आकर होटल में ठहरे थे।अपनी बेटी का रिश्ता करने परिवार सहित आये थे। बिल्ली. के भागों छीका टूटा, गैस रिसाव हो गया. यहाँ के लोगोँ को चाहे कुछ न मिला हो… पर इसके ससुर ने… पूरे परिवार के पन्द्रह लोगों के नाम सरकार से मुआवजा वसूल लिया। साले चोर लखपति बन बैठे…..

–ऐ पाँडे… झगड़ा मत बढाओ
एक ने टोका.
—अरे आगे सुनो… हम गवाह हैं इस घटिया कमाई के। इस मेहता के ससुर ने इसे भी मालामाल किया, खुद भी मालामाल हो गये। साला..टुच्चा..

— बड़ी बड़ी मत हाँक….खुद तूनें अपने नौकर के परिवारके आठ लोगोँ के नाम से पैसा खाया है। साला चोर…..

,–अरे मैनै उनका कुछ तो भला किया था पर तूं तो अपनें ड्राइवर के परिवार के नाम का पूरा पैसा खा गया। अब और सुनो अभी विकलांग माँ बेटी को भी इसनें इसीलिये रखा हुआ है ……
धक्का. मुक्की,उठा पटक, गाली गलौच, प्लेटे गिलास टूटनें पटकनें की आवाजों से पूरी कोठी गूंज उठी.
मालती बेटी के साथ रसोई के बाहर बरामदे में दुबक गई । किसी के गिरनें की आवाज आई।औरतें बड़बड़ा रही थी।

–ये पांडे और मेहता किसी दिन मुसीबत खडी़ कर देंगे।
हाँ. दोनों पीकर आउट होजाते है और एक दूसरे के कच्चे चीट्ठे खोलते रहते हैं।
दुनियाभर की बकवास कर अब दोनो ढेर हो गये। मिसेज चोपड़ा मुंह बनाकर बोली फिर अपने पति से कहा—आईंदा इसतरह की ड्रिंक पार्टी मे हम नही आयेंगे। किसीदिन कोई ऊंच नीच हो गई तो….

मालती रसोई के बाहर अंधेरे मे बेटी के साथ दुबकी रही। एक एक कर सारे मेहमान चले गये. मेहता साहब कालीन पर लुढके पड़े रहे. पाँडे को पाँडे की मिसेज अपने ड्राइवर की मदद से उठाकर ले गई।
रोली खाना खाकर सो चुकी थी ।रात के दो बजे थे दिनभर की थकी माँदी मालती भी वहीं अपनी साड़ी से मुंह लपेटकर लेट गई पर नींद कोसों दूर थी. सोच रही थी कौन है वह अंग्रेजी साहब जो गैस से इतनें लोगोँ को मरा अधमरा छोड़कर मुंह छुपाकर किसी दूर देश मे छुप गया।
वो विलायती साहब तो दूसरे देस का है पराया है पर हमारे अपने देस के लोग तो उससे भी बड़े चोर हैं। अपने ही देस के गरीबों का पैसा खा गये।
पैसा अगर मिल भी जाता तो क्या भला होजाता मेरा या मेरी बेटी का ? क्या पैसा मेरे मिलिन्द और दीपू की कमी पूरी कर पाता ?
खूब देखा आज पैसे का तमाशा…छी… खाने दो ..और खाकर लड़ने मरनें दो। परायों का क्या ?अपनें तो उनसे अधिक धोखेबाज हैं। उसनें करवट बदली ।तीन घंटे बाद सुबह हो जाएगी वह फिर से अपनें काम पर लग जाएगी रोज की तरह….

संपर्क-
9770336177

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक
breaking Chhattisgarh

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…
breaking Chhattisgarh

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया
breaking Chhattisgarh

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा
breaking Chhattisgarh

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
breaking National

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
breaking Chhattisgarh

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार
breaking National

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस
breaking Chhattisgarh

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट
breaking Chhattisgarh

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान
breaking Chhattisgarh

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले
breaking Chhattisgarh

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन