- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- पहले चरण में कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी का नहीं हैं नाम, जाने किसे मिलेगा डोज एक क्लिक पर
पहले चरण में कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी का नहीं हैं नाम, जाने किसे मिलेगा डोज एक क्लिक पर
6 years ago
374
0
देश में बहुत लंबे समय से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है, लेकिन इसके पहले कोरोना वैक्सीन के टीके लगाने को लेकर एक ओर जहां जोर शोर से तैयारी चल रहीं हैं वहीं दूसरी और पहले टीका प्राप्त करने वालों को पंजीयन भी हो रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के 2 लाख 28 हजार स्वास्थ्यकर्मी पंजीकृत किए गए हैं। इनमें प्राइवेट डॉक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन भी शामिल हैं।
पहले चरण में फ्रंट लाइन वारियर्स में पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी का नाम शामिल नहीं हैं। इनको पहले चरण के टिका के लिये पंजीकृत नहीं किया गया है।
पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है ।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)