तेलंगाना में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर तक महसूस हुए झटके
2 years ago
271
0

रायपुर। तेलंगाना के मुलूगु जिले में बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप 5.3 तीव्रता का था। इस भूकंप के झटके छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में भी महसूस हुए। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर तक लोगों ने झटके महसूस किए।
बीजापुर में भोपालपटनम, उसूर, आवापल्ली सहित पूरे जिले मे भूकंप के लगे झटके से लोग डरकर घरों से बहार निकले। झटकों से खिड़की, दरवाजे, टीन शेड बहुत तेजी से हिलने लगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)