पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक, 7 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा…
2 years ago
301
0

रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक सरकारी तौर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा.
राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है. इसमें समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके अलावा सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)