छत्तीसगढ़, स्कूल के टॉयलेट में मिला कंकाल, पैरों में थे पायल, पूरे इलाके में सनसनी
6 years ago
933
0
दंतेवाड़ा के गीदम में माध्यमिक शाला बोरपदर में एक कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है, मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के शौचालय में यह कंकाल मिला है। पैरों में पायल को देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि कंकाल महिला की है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है ।
पुलिस सूचना के आधार पर घटना स्थल पर पहुंच कर कंकाल को बरामद कर लिया है, फिर उसे कंकाल को पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है, फोरेंसिक जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि यह कंकाल किस महिला का है, पुलिस ने गीदम इलाके में बीते कुछ महीनों में दर्ज हुए गुमशुदगी मामलों के फाईलों की पड़ताल की जा रही है।
chhattisgarhaaspaas
Previous Post पखांजुर आसपास
Next Post लघुकथा
विज्ञापन (Advertisement)