• breaking
  • Chhattisgarh
  • CM विष्णुदेव साय आज देंगे 6,10,00,00,000 के विकास कार्यों की सौगात… 132 युवा बने ‘गांव के गुरु’

CM विष्णुदेव साय आज देंगे 6,10,00,00,000 के विकास कार्यों की सौगात… 132 युवा बने ‘गांव के गुरु’

1 year ago
455

खैरागढ़: जिला मुख्यालय में पहली बार पहुंच रहे मुख्यमंत्री जिले को 610 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पिपरिया स्थित बांस डिपो में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 470 करोड़ रुपए के 18 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तो दूसरी ओर 140 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों को जनता को समर्पित करेंगें. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर डेढ़ बजे हेलीकाप्टर से शहर के पिपरिया स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे पिपरिया में जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण कर वहां भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे.

यहां कार्यक्रम के बाद बांस डिपो पिपरिया में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेंगें. यहां 470 करोड़ रुपए के भूमिपूजन में मुख्यमंत्री साय जिला चिकित्सालय भवन, जिला कलेक्ट्रेट भवन, पशुधन विकास कार्यालय, साल्हेवारा तहसील भवन, बाजार अतरिया छात्रावास, विभिन्न नहर निर्माण, लाइनिंग कार्य, सड़क निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे.

140 करोड़ के 53 कार्यों का लोकार्पण

इसी तरह 140 करोड़ के 53 कार्यो में मुख्यमंत्री साय छुईखदान , गंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आधा दर्जन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, सिविल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा मशीन, विभिन्न पुल, स्कूल भवन निर्माण, नहर लाइनिंग कार्य, उच्च स्तरीय पुलो, जलजीवन मिशन कार्य और नए जिला प्रशिक्षण केन्द्र भवन का लोकार्पण करेंगें. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव साय, विधायक यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिपं अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, छुईखदान जनपद अध्यक्ष पुष्पावर्मा, नपाध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, छुईखदान नपं अध्यक्ष नम्रता वैष्णव गंडई अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो सहित बड़ी संया में अधिकारी कर्मचारी और लोग मौजूद रहेंगें.

जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात – यशोदा

खैरागढ़. आज हो रहे विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण को पूर्ववर्ती सरकार के विकास की घोषणाओं को धरातल पर उतरने का विश्वास जताते विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर स्वीकृत कार्य आज मूर्त रूप लेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को शहर के पिपरिया वार्ड में कार्यक्रम में शामिल होकर करोड़ो के कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगें. विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिला निर्माण के साथ ही जिले और विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की थी. इन सभी कार्यो का लोकार्पण होगा. विधायक ने बताया कि सोनेसरार स्थित 3 करोड़ का आईटीआई भवन, देवारी भाठ में 2 करोड़ की लागत से जिला प्रशिक्षण भवन, छुईखदान में 50 करोड से निर्मित 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्रा, गंडई में एक करोड़ से निर्मित 20 बिस्तर स्वास्थ्य केन्द्र, बुनकर समिति भवन छुईखदान साल्हेवारा और बकरकटटा में आदिवासी छात्रावास भवन 3 करोड़, हाईस्कूल भवन कार्यों की सूची है.

अटल परिसर का हो रहा निर्माण गौरवपथ में प्रवेश द्वार बनाएंगे

राजनांदगांवपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है. राजनांदगांव में निर्माणाधीन अटल परिसर का आज महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने जायजा लेकर निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किए. महापौर यादव ने वूमेन-फॉर-ट्री के थीम पर शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए स्थल का तथा पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी की स्मृति में गौरव पथ के पास स्वागत द्वार निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया.

अटल परिसर निरीक्षण के दौरान महापौर यादव एवं कलेक्टर डॉ. भूरे ने निर्माण की प्रगति की जानकारी लिए. निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि, अटल परिसर में बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार, फ्लोर एवं पेडेस्टल का निर्माण पूर्ण हो चुका है. शेष कार्य अंतिम चरण में है. महौपार यादव ने कहा कि, शासन की महत्वपूर्ण योजना अटल परिसर के तहत पूरे प्रदेश में अटल की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. शासन के मंशानुरूप परिसर का निर्माण किया जाए, अतिशीघ्र अटल परिसर का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा.

कलेक्टर ने कहा कि रेलिंग, पत्थर लगाने, तथा लाईटिंग का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए. निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे शासन मापदण्ड के अनुरूप अटल परिसर का निर्माण हो सके. निरीक्षण की कड़ी में महापौर यादव ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में वूमेन-फॉर-ट्री के तहत पौधरोपण के लिए स्थल का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

माइनर ओटी इंचार्ज को सीएस ने थमाया नोटिसकारण पूछा

राजनांदगांव. जिला अस्पताल के माइनर ओटी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से इलाज व टांके लगवाने के गंभीर मामले में सिविल सर्जन ने माइनर ओटी के इंचार्ज हेमलता ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रभारी को दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले को लेकर ‘पत्रिका’ ने १२ अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया है. इसके बाद ही अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता दिखाई है. जिला अस्पताल के माइनर ओटी में ड्रेसर की ड्यूटी लगाने के बजाए चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की डॺूटी लगाई जा रही थी. इससे कभी भी कोई गलती होने की संभावना बनी हुई है. प्रशिक्षित कर्मियों की अनुपस्थिति में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी टांके और ड्रेसिंग कर रहे हैं. बता दें कि माइनर ओटी में मौजूद रहने वाले उपकरण पुराने व खराब हालत में हैं और दवाइयों की भी कमी बनी हुई है.

जिले में शिक्षा की नई रोशनी, 132 युवा बने गांव के गुरु

राजनांदगांव. जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एक अच्छी पहल की है. इससे शिक्षक की कमी से जूझते सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षक मिल गए हैं, जिससे बच्चों की खिलखिलाहट और पढ़ाई सुधार आने की संभावना है. जिला प्रशासन की अनूठी पहल से स्थानीय पढ़े-लिखे 132 युवा अब ‘प्राइवेट ट्यूटर’ के रूप में स्कूलों में पढ़ा रहे हैं.

मिली जानकारी अनुसार इन प्राइवेट टॺूटर को डीएमएफ मद से उनके द्वारा लिए जा रहे कालखंड के मुताबिक मानदेय मिलेगा. खास बात यह है कि ये पूरे स्कूल समय तक बंधे नहीं रहेंगे. अपने तय कालखंड की पढ़ाई कराने के बाद घर जा सकते हैं, ये प्राइवेट टॺूटर उस थोड़े समय में भी वे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और दिमाग में ज्ञान का उजाला भर रहे हैं.

स्थानीय युवाओं को दिया जा रहा मौका

ऐसे प्राइवेट ट्यूटरों की नियुक्ति शाला विकास समिति और स्थानीय स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है. इसके लिए गांव के पढ़े लिखे युवाओं का चयन किया जा रहा है. गांव में रूचि लेने वाले पढ़े-लिखे युवा नहीं मिलने पर आसपास के गांवों में भी ऐसे युवाओं की तलाश कर भर्ती लिया जा सकता है. आने वाले समय में इसमें विषय विशेषज्ञों की भी नियुक्ति की जाएगी.

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल का कहना है कि इस व्यवस्था से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक की कमी पूरी हो रही है, बल्कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है. अभिभावक भी राहत की सांस ले रहे हैं. शिक्षकों की कमी को लेकर पालक सड़क पर उतरते थे, स्कूलों में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते थे. अब इसकी नौबत नहीं आएगी.

राजाभानपुरी का मामला: घर पर मिली लाश

राजनांदगांव. लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम राजा भानपुरी में ४२ वर्षीय ग्रामीण हिंसा पिता गिरधारी साहू ने सोमवार दोपहर को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. सूचनो के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना सोमवार दोहपर १.३० बजे के आसपास की है. हिंसा पेशे से भारी वाहन चालक था.

ग्रामीणों की माने तो सुबह तक वह बिलकुल ठीक था. आसपास कुछ लोगों से बातचीत करते भी देखा गया था. ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला. इसके आधार पर आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है.

ज्ञान मानसरोवर में 24 को रक्तदान शिविर

राजनांदगांव. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 24 अगस्त रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है. 25 अगस्त को संस्था के पूर्व मुख्य प्रशासिका प्रकाशमणि का 18वीं पुण्य स्मृति दिवस है . इस दिन को ब्रह्मकुमारीज द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है. 22 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक भारत तथा नेपाल में स्थित समस्त ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्रों पर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इन चार दिनों में लगभग एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है .

इसी के तहत ब्रह्माकुमारीज राजनांदगांव के नए भवन ज्ञान मानसरोवर में भी 24 अगस्त रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें लगभन 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है. यह शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा. यह जानकारी स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने दी.

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन