- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिवासी छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिवासी छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप
1 year ago
422
0

कोंडागांव / फरसगांव: जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां फरसगांव विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना रविवार देर रात की है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान यशवंत मरकाम, निवासी ग्राम लंजोडा सल्पीपदर के रूप में हुई है। रविवार की देर रात वह अपने कमरे की खिड़की पर फंदा लगाकर झूल गया। सुबह साथी छात्रों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)