मां-बेटे की गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
10 months ago
457
0

कोंडागांव: फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर से लापता महिला भगवती सेठिया और उसके तीन वर्षीय बेटे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य गुमशुदगी नहीं, बल्कि सुनियोजित अपहरण और हत्या का मामला था।
जानकारी के मुताबिक, भगवती सेठिया और उसके मासूम बेटे का अपहरण कर उनकी हत्या की गई। इसके बाद दोनों के शवों को ओडिशा की एक नदी में फेंक दिया गया। इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता मृतका का पति रोहित सेठिया निकला।
7 आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित सेठिया समेत उसके दोस्त मिथिलेश मरकाम सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)