- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी
8 months ago
411
0

CG BREAKING : न्यायधानी में स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ई-मेल में आई इस धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस कप्तान की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, फिर भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश पर सघन जांच की जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)