- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मुन्ना भाई के खिलाफ FIR दर्ज : JEE Mains परीक्षा में नकल का मामला, चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल
मुन्ना भाई के खिलाफ FIR दर्ज : JEE Mains परीक्षा में नकल का मामला, चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल
• भिलाई-3 स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित NTA JEE Mains परीक्षा के दौरान नकल का सन-सनीखेज मामला सामने आया है. परीक्षार्थी द्वारा चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश की गई, जिसे जांच के दौरान पकड़ लिया गया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
पुरानी भिलाई पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ION Digital Zone, सिरसाकला भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में परीक्षा आयोजित थी। प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार (रोल नंबर गोपनीय) परीक्षा दे रहा है.

O बायो-ब्रेक के बाद हुआ खुलासा
परीक्षार्थी सुबह 8:25 बजे केंद्र में प्रवेश कर लैब में बैठा और 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान वह 11:08 बजे बायो-ब्रेक के लिए गया और 11:28 बजे वापस लौटा।
वापसी के दौरान सिक्योरिटी जांच में उसने अपनी चप्पल उतार दी, जिससे शक हुआ। गार्ड ने उसके चलने के तरीके पर संदेह होने पर चप्पल की जांच की, जिसमें काटकर अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था।
O चप्पल में छिपा मिला मोबाइल
जांच में मोबाइल मिलने के बाद तत्काल केंद्र प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को बुलाया गया और परीक्षार्थी को थाना भिलाई-3 ले जाया गया।
O पुलिस ने दर्ज किया मामला
वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर अजीत वर्मा की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 0176/26 के तहत आरोपी आदित्य कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 9 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
O नकल के लिए अपनाया अनोखा तरीका
आरोपी ने चप्पल को काटकर उसमें मोबाइल छिपाया था, ताकि जांच से बच सके, लेकिन सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने उसकी चाल से संदेह होने पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
O प्रशासन की सख्ती
परीक्षा केंद्र प्रबंधन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नकल के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)