- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- ‘शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी’—PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला
‘शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी’—PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

POLITICAL NEWS: असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। बारपेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी।” उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा दीर्घकालिक विकास की सोच के साथ काम करती है। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल असम की पहचान को बचाने में लगे, लेकिन अब समय है कि असम की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जनता का वोट विकसित असम की नींव को और मजबूत करेगा। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार जो वादे करती है, उन्हें पूरा करके दिखाती है, जबकि कांग्रेस की सरकारें जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड तक पेश नहीं करतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पारदर्शिता की कमी है और जनता को जवाबदेही नहीं दी जाती।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है और सभी पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)