- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- असम में NDA की ‘सुनामी’—90+ सीटों का दावा, ओपी चौधरी का बड़ा बयान
असम में NDA की ‘सुनामी’—90+ सीटों का दावा, ओपी चौधरी का बड़ा बयान
ASSAM ELECTION NEWS: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में NDA की सिर्फ लहर नहीं बल्कि “सुनामी” है, जिसका असर नतीजों में साफ दिखाई देगा।
उन्होंने बताया कि 126 सीटों वाले असम में भाजपा और उसके सहयोगी दल 103 सीटों पर फोकस कर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि गठबंधन 90 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मंत्री चौधरी ने कहा कि वे प्रचार के साथ-साथ 10 सीटों पर प्लानिंग और मैनेजमेंट के प्रभारी भी रहे हैं और इन सीटों में से 9 पर जीत का दावा किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में नॉर्थ-ईस्ट में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी का असर चुनाव में दिखेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए कार्यों को भी जनता का समर्थन मिलने का प्रमुख कारण बताया। चौधरी ने विश्वास जताया कि असम की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनाएगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)