- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- इतिहास होगा जिंदा, प्रधानमंत्री संग्रहालय में दिखेंगे गांधी-वाजपेयी के AI अवतार
इतिहास होगा जिंदा, प्रधानमंत्री संग्रहालय में दिखेंगे गांधी-वाजपेयी के AI अवतार

SmartTechnology: नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में जल्द ही दर्शकों को इतिहास से जोड़ने वाला एक अनोखा और आधुनिक अनुभव मिलने जा रहा है। संग्रहालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के AI आधारित हाइपर-रियलिस्टिक 3D अवतार पेश किए जाएंगे, जिनसे लोग सीधे बातचीत भी कर सकेंगे। इस नई तकनीक के जरिए ऐसा महसूस होगा जैसे दोनों महान नेता सामने खड़े होकर लोगों से संवाद कर रहे हों।
प्रधानमंत्री संग्रहालय के निदेशक अश्विनी लोहानी के अनुसार यह परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और इसे मई के अंत तक शुरू किए जाने की संभावना है। इससे पहले संग्रहालय में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के AI अवतार पेश किए गए थे, जिन्हें दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब गांधी और वाजपेयी के डिजिटल अवतारों को लेकर भी उत्साह देखा जा रहा है।
संग्रहालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से इतिहास को जीवंत बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। यहां AI बेस्ड होलोबॉक्स तकनीक से नेताओं के जीवन, विचार और योगदान को इंटरैक्टिव तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। साथ ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्मार्ट ग्लास तकनीक भी विकसित की जा रही है, जिससे सामने मौजूद व्यक्ति या वस्तु का ऑडियो विवरण सुनाया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री संग्रहालय ने हाल ही में अपने चार साल पूरे किए हैं। वर्ष 2025-26 में यहां 6.4 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं और प्रतिदिन करीब 1400 से 1500 आगंतुक यहां आते हैं। यह संग्रहालय भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की विरासत को संजोने वाला अनूठा संस्थान है, जहां लोग तकनीक के माध्यम से इतिहास को करीब से महसूस करते हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)