- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, 50 से अधिक लोग प्रभावित, 21 अस्पताल में भर्ती, दो दिनों से लगातार मिल रहे मामले
दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, 50 से अधिक लोग प्रभावित, 21 अस्पताल में भर्ती, दो दिनों से लगातार मिल रहे मामले
3 weeks ago
113
0

पाटन। दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी (पाटन ब्लॉक) में दो दिनों से उल्टी दस्त की शिकायतें सामने आ रही हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच की। विभाग के अनुसार 50 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
इनमें से 12 प्रभावितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, चार प्रभावितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन प्रभावित सेलूद एवं दो लोग रायपुर के निजी अस्पताल में भर्तीं हैं।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया
सभी प्रभावितों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया है।बेलौदी में उल्टी दस्त के प्रभावितों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को रविवार को शिकायत मिली थी। इसके बाद सोमवार को गांव में शिविर लगाकर घर-घर में जांच की गई।
जांच के बाद दवा भी उपलब्ध कराई जा रही
देर शाम तक गांव में कुल 39 प्रभावित मिले थे। मंगलवार को भी सर्वे व जांच लगातार जारी रही। दोपहर तक कुल 51 प्रभावितों की पहचान कर ली गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में डेरा डाले हुए है और प्रभावित लोगों का उपचार कर रही है। जांच के बाद दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
वजह स्पष्ट नहीं
जानकारी के अनुसार रविवार को गांव में बाजार लगा था। प्रभावितों में कुछ लोगों ने बताया कि बाजार में लगे एक ठेले से गोलगप्पा उन्होंने खाया था। अंदेशा है कि इसकी वजह से ऐसा हुआ हो। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि बेलौदी बांध में लगातार तीन दिनों तक जाल डालकर बड़ी मात्रा में मछलियां निकाली गई थीं। कई ग्रामीणों ने उसका सेवन किया था। इसकी वजह से भी तबीयत खराब होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
पानी एवं प्रभावितों के मल को जांच के लिए भिजवाया
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के पानी एवं प्रभावितों के मल को जांच के लिए भिजवाया है। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है व लोगों को साफ-सफाई रखने व उबला पानी पीने कहा जा रहा है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)